India News (इंडिया न्यूज), Venus Number 24: हाल ही में सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अंक ज्योतिष में नंबर 24 को लकी बताया है। उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट नंबर 24 को बताया है। सुरभि चंदना ने लकी नंबर बताते हुए इस तरफ इशारा किया की इसकी वजह से ही उन्हें उन्हें हर शो में सफलता मिली है। सुरभि ने कहा कि, ‘मैं कोई भी शो करती हूं तो मेरे कमरे के ऊपर बाहर एक 24 नंबर लगा होता है, जिसका रंग ब्लू होता है।’ उन्होंने बताया कि, ये वीनस नंबर होता है। आइए जानते हैं क्या होता है इस नंबर का मतलब? ये वीडियो ‘filmygyan’ द्वारा साझा किया गया है।
क्या है नंबर 24?
नंबर 24 अंक ज्योतिष की दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। विशेष रूप से अंक 24 को लेकर धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं इसे अत्यंत शुभ और सौभाग्यशाली साबित करती हैं। सनातन धर्म में 24 अंक का गहरा महत्व है। भगवान विष्णु के 24 अवतार हों या जैन धर्म के 24 तीर्थंकर, दोनों ही धर्मों में यह अंक आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र में भी 24 तीलियां हैं, जो धर्म और न्याय के मार्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।
भिखमंगे पाकिस्तान के है 4 ऐसे दोस्त, जिनको भाई-भाई कर पिछे घुमते रहते है शहबाज
कैसे शक्तिशाली है ये नंबर?
अंक 24 की वैज्ञानिक और सामाजिक उपयोगिता भी कम नहीं है। समय की गणना 24 घंटे में होती है और आभूषणों की शुद्धता को मापने के लिए 24 कैरेट का प्रयोग किया जाता है, जिसे पूर्ण शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। ईसाई धर्म में भी इस अंक को ईश्वर की शक्ति का प्रतीक कहा गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार 24 नंबर एक पूर्णांक (इंटीजर) है और किसी भी शुभ कार्य में इसका उपयोग सफलता दिलाने वाला माना जाता है। उनके अनुसार, 24 अंक विशेष रूप से भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस तरह, अंक 24 न केवल धार्मिक रूप से बल्कि व्यावहारिक दृष्टि से भी शुभ संकेत देता है।
’32 साल से उनके साथ…’ परेश रावल संग विवाद पर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार? कहा- उम्मीद नहीं थी