India News (इंडिया न्यूज), Vivah Panchami 2024: आज विवाह पंचमी मनाई जा रही है। यह दिन पूरी तरह से भगवान राम और माता सीता को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन जो भक्त श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज विवाह पंचमी शुरू करने से पहले यहां दिए गए शुभ और अशुभ समय अवश्य जान लें।
आज का पंचांग:
पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।
ऋतु – शरद
चन्द्र राशि – मकर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय:
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 23 मिनट पर
चन्द्रोदय – सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर
चन्द्रास्त – रात्रि 10 बजकर 07 मिनट पर
शुभ मुहूर्त:
सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 07 बजे से अगले दिन शाम 05 बजकर 18 मिनट तक।
रवि योग – शाम 05 बजकर 18 मिनट से अगले दिन सुबह 07 बजकर 01 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।
अशुभ समय:
राहु काल – सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक।
दिशा शूल – पश्चिम
ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।
चन्द्रबल
मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।
राम-सीता पूजन मंत्र
श्री जानकी रामाभ्यां नमः।।
ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि। तन्नो रामः प्रचोदयात्।।
उद्भव स्थिति संहारकारिणीं हारिणीम्। सर्वश्रेयस्करीं सीतां नतोऽहं रामबल्लभाम्।।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।