India News (इंडिया न्यूज़), Braham Muhurat: हिंदु धर्म में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने का जिक्र किया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे लाभकारी माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त को अक्षय मुहूर्त भी कहा जाता है। कहा जाता है कि जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं उन पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है और उनकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आता है। ऐसी भी मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में 3 शब्दों का जाप करने से देवी लक्ष्मी व्यक्ति पर धन की वर्षा करती हैं।

ब्रह्ममुहूर्त में गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत शुभ होता है

ब्रह्ममुहूर्त में उठकर अपनी हथेलियों को देखकर अपने इष्टदेव का स्मरण करें। और इसके बाद इस मंत्र का जाप करें “ओम भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्”। फिर ध्यान में बैठें. फिर महादेव का स्मरण करते हुए ‘ॐ’ का जाप करें।

महाभारत में जब श्री कृष्ण के शंख से हील गया था पूरा ब्रम्हांड! वो राक्ष्स जिसके वजह से यमलोक में मच गया था हड़कंप, जानें क्या है उस शंख का नाम?

भगवान की बरसेगी कृपा

इस मंत्र का जाप करने से भगवान की कृपा मिलती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार ब्रह्मा मंदिर में इस मंत्र का जाप करें। घर में सुख, समृद्धि और वैभव आएगा।

इन 3 राशि के जातकों को आज मिलने जा रहा है बुधादित्य योग का बड़ा मुनाफा, होगा इतना लाभ जिससे आप भी होंगे अंजान!

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।