India News (इंडिया न्यूज), Wall Clock Vastu: घर में टंगी घड़ियां आज भी दीवारों की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। घड़ी को अक्सर अच्छे समय से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र की बात करें तो घर की दिशा को लेकर कई तरह के सुझाव दिए गए हैं। घड़ी को लेकर वास्तु शास्त्र यह भी सलाह देता है कि इसे कहां, कैसे और किस हालत में टांगना चाहिए। वहीं वास्तु में घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए यहां जानें वास्तु घर की किस दिशा में घड़ी टांगने की सलाह नहीं देता और कौन सी है वो दिशा, किस दिशा में घड़ी टांगना आर्थिक परेशानियों का कारण माना जाता है।
कहां न लगाएं घड़ी
घर के प्रवेश द्वार पर या घर में प्रवेश करने वाले स्थान पर घड़ी लगाना उचित नहीं होता है। घर के प्रवेश द्वार पर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगाई जाती है। बिस्तर के पास या बिस्तर के ऊपर वाली दीवार पर भी घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।
घड़ी की दिशा
वास्तु के मुताबीक उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना सही माना जाता है, लेकिन दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक परेशानियां आती हैं।साथ ही, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पूर्व और उत्तर दिशा में जगह न होने पर ही घड़ी पश्चिम दिशा में लगानी चाहिए।
जब बंद हो जाए घड़ी
लगातार चलती हुई घड़ी का संबंध लगातार भागती हुई जिंदगी से होता है। इसी तरह बंद घड़ी भी जीवन में बाधाएं उत्पन्न करने वाली मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई, क्षतिग्रस्त या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। खास तौर पर घर में टूटे शीशे वाली घड़ी न रखने की सलाह दी जाती है। इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि घड़ी को समय-समय पर साफ भी किया जाना चाहिए।
अहोई अष्टमी पर इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, कुबेर के खजाने की तरह बरसेगा धन!
घड़ी का आकार
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए गोल घड़ी अच्छी होती है। इसीलिए अलग-अलग आकार की घड़ियां खरीदने की बजाय घर की दीवार पर सामान्य गोल घड़ी लगाई जाती है।
घड़ी का रंग
वास्तु के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति को अच्छा रखने वाली और जीवन में खुशियां लाने वाली घड़ी का रंग सफेद, हल्का ग्रे, आसमानी, हल्का हरा और क्रीम होना चाहिए। दीवार पर टांगने के लिए मैटेलिक रंग की घड़ियां भी चुनी जा सकती हैं। पूर्व दिशा में टांगने वाली घड़ी लकड़ी जैसे भूरे रंग या गहरे हरे रंग की भी हो सकती है।
इन बातों का ध्यान रखें
- घड़ी लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व या उत्तर मानी जाती है। इन दिशाओं में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।
- घड़ी का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
- घड़ी का आकार गोलाकार होना चाहिए।
- घड़ी का रंग पीला, सफेद, हल्का भूरा, क्रीम, हल्का हरा या आसमानी नीला होना चाहिए।
- घड़ी को हमेशा चालू रखना चाहिए।
धनतेरस पर कतई ना खरीदें ये 5 चीजें, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी, अभी से ही कर लें नोट