India News (इंडिया न्यूज़), Weekly Rashifal: जुलाई का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। ये हफ्ता आज यानी 15 से शुरू गया है और 21 को समाप्त होगा। जहां ये हफ्ता कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा वहीं कुछ राशियों के लिए ये हफ्ता भारी पड़ने वाला हैं। गणेशजी कहते हैं कि ये हफ्ता सिंह राशि वालों के लिए शुभ है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम इस समय पूरे होंगे, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। भूमि और भवन खरीदने और बेचने की इच्छा पूरी हो सकती है।

खास बात यह है कि ऐसा करते समय आप अपनी पसंद का सौदा कर पाएंगे। इस समय में विलासिता की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। आपको सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।

Ananat-Radhika की शादी में मोदी जी के तोहफे में क्या था खास? थाल में दी ये नायाब चीज!

इन राशियों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि वालों के लिए ये हफ्ता बेहद शुभ होगा, इस हफ्ते आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। कामकाज में तकक्की मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है। हालांकि हफ्ते के कुछ दिन थोड़ा चुनौती भरे हो सकते है।

मिथुन राशि वालों के लिए यह हफ्ता मध्यम रूप से फलदायक साबित हो सकता है। काम में तरक्की होगी। इसके साथ ही हफ्ते की शुरुआत से आपकी इनकम अच्छी होगी। और विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।

कर्क- इस हफ्ते की शुरुआत में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसे इंवेस्ट करने से बचें। इसके साथ ही इस हफ्ते में आपको भूमि-भवन संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा।

AR Grand Reception: मंगल उत्सव से सामने आया Anant-Radhika का फर्स्ट लुक, रिसेप्शन में दिखे बेहद खास!

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।