India News (इंडिया न्यूज़),Shardiya Navratri 2024: देवी मां के भक्त नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार करते हैं। नवरात्रि में दुर्गा माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घरों में कलश स्थापना, घटस्थापना करते हैं। नवरात्रि के दौरान पंडाल से लेकर घर और मंदिरों में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आपको बता दें कि नवरात्रि साल में 4 बार मनाई जाती है। नवरात्रि पौष-माघ, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन माह में आती है। पौष और आषाढ़ माह में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। चैत्र और आश्विन में आने वाली नवरात्रि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आश्विन माह से ही शरद ऋतु की शुरुआत होती है, इसलिए इस माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
शारदीय नवरात्रि का तिथि और मुहूर्त
हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 3 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12:18 बजे से शुरू होगी। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 4 अक्टूबर को दोपहर 2:58 बजे समाप्त होगी। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इसलिए इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 को शुरू हो रही है। नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर को होगा। इसी दिन दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाएगी।
खाटू श्याम से लौटते समय जो ले आये ये 5 चीजें तो खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजें? जानें नाम!
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6:15 बजे से 7:22 बजे तक रहेगा। घटस्थापना के लिए भक्तों को कुल 1 घंटा 6 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:33 बजे समाप्त होगा।
शारदीय नवरात्रि कैलेंडर
- नवरात्रि का पहला दिन, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा – 3 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी – 4 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा – 5 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का चौथा दिन – मां कूष्मांडा – 6 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का पांचवां दिन (पंचमी) – मां स्कंदमाता – 7 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का छठा दिन (शा थी) – मां कात्यायनी – 8 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का सातवां दिन (सप्तमी) – मां कालरात्रि – 9 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का आठवां दिन (अष्टमी) – मां महागौरी – 10 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि का नौवां दिन (नवमी) – मां सिद्धिदात्री – 11 अक्टूबर 2024
- नवरात्रि दसवां दिन- नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, दशहरा- 12 अक्टूबर
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर ली जो ये 6 चीजें तो कुछ ही दिनों में दिख जाएगा फायदा