(इंडिया न्यूज़, Why brass items are bought on Dhanteras? know the reason behind this): धनतेरस को दिवाली से पहले मनाया जाता है। धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी जी और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख और धन का वास होता है। इस दिन लोग धातु के सामान खरीदते हैं।

कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन पीतल खरीदना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि पीतल धातु को भगवान धन्वंतरी का धातु माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विशेष महत्व है। भगवान धन्वंतरि जी भगवान विष्णु के 12वें अवतार है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। पीतल खरीदने से घर में सौभाग्य आता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। चांदी खरीदने से भी कुबेर जी प्रसन्न होते है। आयुर्वेद के अनुसार पीतल के बर्तन में भोजन करना बहुत शुभ माना जाता है। बृहस्पति ग्रह की शांति के लिए लोग पीतल खरीदते हैं।

कई मांगलिक कार्यो में भी इसका उपयोग किया जाता है। धनतेरस पर खरीदे हुए पीतल के दीए से कई लोग लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन करते हैं। माना जाता है कि देवी-देवताओं को पीतल के बर्तनों में ही भोग रखना चाहिए ऐसा करने से उनकी कृपा बनी रहती है.