India News (इंडिया न्यूज), Premanand ji Maharaj: इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि प्रेमानंद महाराज के भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लाखों भक्त हैं, लेकिन फिर भी महाराज बेहद सरल और सीधे इंसान हैं। महाराज को कभी भी महंगे कपड़े पहने या कोई महंगी चीज इस्तेमाल करते नहीं देखा गया। और यही सबसे बड़ी वजह है जो हमेशा उनके भक्तों को उनकी ओर आकर्षित करती है। बता दें इसी बीच सोशल मिडीया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की प्रेमानंद जी महाराज अपने गुरू के साथ मोजूद हैं जिसमें वह एक महिला के पैर छुते नजर आ रहे हैं।
कौन है वो महिला
बता दें सोशल मिडीया पर चर्चा का विषय बने वीडियो में प्रेमानंद जा महाराज अपने गुरू के पैर छुए, जिसके बाद उन्होने एक नवविवाहित जोड़े क् पैस छुए आपको बता दें की महाराज जी जिनके पैर छु रहे हैं वह महिला कोई और नही बल्की उनके गुरू का पुत्री है, जिनके विवाह में प्रेमानंद जी महाराज एकत्रित हुए थे और अपने गुरू से आशिर्वाद लेने के बाद, उन्होने नव विवाहीत जोड़े के पैर छुए और उन्हो सुखी जीवन की शुभकामनाएं भी दी। वीडियो में देखा जा सकता है की महाराज जी अपने गुरू से मिलकर कैसे भावुक हो गए।
गुरु के प्रति सच्ची शिक्षा और आदर
प्रेमानंद महाराज अपने अनेकों सद्विचारों और वीडियो के माध्यम से प्रतिदिन अपने भक्तों और लोगों को यह शिक्षा देने का प्रयास करते रहते हैं कि व्यक्ति के जीवन में उसका कर्म ही उसका सबसे बड़ा धर्म है, इसलिए यदि कोई व्यक्ति एक बार धर्म से चूक भी जाता है तो उसे अपने कर्म से कभी नहीं चूकना चाहिए, क्योंकि यही उसे इस संसार में अच्छा जीवन जीने में सहायता करता है। इसके साथ ही महाराज स्वयं भी हर परिस्थिति में इन वचनों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करते हैं, जो उनके एक हालिया वीडियो से स्पष्ट रूप से स्पष्ट होता है।