India News (इंडिया न्यूज),Mohini Ekadashi 2025: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह तिथि 8 मई को पड़ रही है। इस दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। हर माह में दो एकादशी होती हैं, एक कृष्ण और दूसरी शुक्ल पक्ष में। हर एकादशी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इतना ही नहीं, मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को मोह और माया के सभी बंधनों से मुक्ति भी मिलती है। तो चलिए अब जानते हैं मोहिनी एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
मोहिनी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 7 मई को सुबह 10:19 बजे शुरू होगा। एकादशी तिथि 8 मई को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी। लोग इस मुहूर्त में मोहिनी एकादशी की पूजा कर सकते हैं।
मोहिनी एकादशी 2025 पारणा समय
एकादशी व्रत में पारणा का विशेष महत्व है। एकादशी का पारणा द्वादशी तिथि को सूर्योदय के बाद ही किया जाता है। मोहिनी एकादशी का पारणा 9 मई को किया जाएगा। पारणा का शुभ समय सुबह 6 बजे से 8:42 बजे तक रहेगा। मोहिनी एकादशी के दिन द्वादशी तिथि दोपहर 2:56 बजे समाप्त होगी।
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करें
विष्णु मूल मंत्र-
ॐ नमो नारायणाय॥
विष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र-
ॐ नमो: भगवते वासुदेवाय।
विष्णु गायत्री मंत्र-
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।
मंगलम भगवान विष्णु मंत्र-
मंगलम् भगवान विष्णु, मंगलम् गरुड़ध्वज।
मंगलं पुंडरी कक्ष, मंगलाय तनो हरि।
विष्णु शान्ताकारम मंत्र-
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्
विश्वधरं गगनसादृशं मेघवर्णं शुभंगम।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगीभिर्ध्यनागम्यम्
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।