India News (इंडिया न्यूज), Yaganti Temple: भारत में ऐसे कई मंदिर है जो विज्ञान को चुनौती देते हैं। इन्हीं में से अगर बात करें तो एक मंदिर आंध्र प्रदेश के कुरनूल में स्थित यगंती मंदिर है। अर्धनारीश्वर भगवान के इस मंदिर को श्री यगंती उमा महेश्वरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन यह हमेशा अपने रहस्य की वजह से चर्चा में बना रहता है। यहां के नदी का आकार हो या गोपुर में बने जल कुंड की धार, इस मंदिर से जुड़े कई रहस्य है जो आज भी वैज्ञानिकों को कड़ी टक्कर देते हैं।

  • विज्ञान और लाॅजिक से परे हैं आंध्र प्रदेश का ये मंदिर
  • शिवलिंग के नीचे से निकलता है पानी
  • जानें क्या है इस जगह का अजीबोगरीब रहस्य

Kawad Yatra 2024: सावन में क्यों करते हैं शिवलिंग का अभिषेक? जानें कैसे शुरू हुई कांवड़ यात्रा

क्या है यगंती मंदिर का रहस्य

कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थापित पत्थर के नंदी की प्रतिमा का आकार लगातार बढ़ रहा है। अब इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने सवाल उठाया हैं की क्या पत्थरों में जान हो सकती है। हर साल इस नदी का आकार कैसे बढ़ रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यह छोटे आकार का था अब लगभग इसका आकार मंदिर प्रांगण के आकार का हो चुका है। वैज्ञानिकों की रिसर्च में अब तक यह बात रहस्य है। आखिर वैज्ञानिकों ने कहा कि पत्थर बढ़ने का तासीर रखता है। इसीलिए हर 20 सालों में यह पत्थर 1 इंच के हिसाब से बढ़ता है। वैज्ञानिकों से परे श्रद्धालु इसे भगवान महेश्वर की लीला भी मानते हैं।

Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को थप्पड़ मारना Armaan Malik को पड़ा भारी, बिग बॉस ने सुनाई ये सजा

शिवलिंग के नीचे से निकलता है पानी

कहा जाता है कि सिर्फ नदी ही नहीं यगंती मंदिर के कुंड का भी एक रहस्य है। राज गोपुर के बीच बने इस कुंड में पानी मंदिर की ओर से प्रभावित होता है लगातार शिवलिंग के नीचे से पानी निकल रहा है जो अब तक एक रहस्य बना हुआ है। गोपुरम के दो छेदों से निकलने वाले पानी का स्रोत अब तक कोई नहीं समझ पाया है। मंदिर के बाहर 16 एकड़ के बाद इस पानी से सिंचाई न हो पाना भी है सबसे बड़ा रहस्य है।

इसके साथ ही बता दे कि स्थानिय लोगों का मानना है कि ऋषि अगस्त के श्राप के चलते ऐसा कहा जाता है कि यहां वेंकटेश्वर गुफा से मिली मूर्ति तिरुपति स्थापति प्रतिमा से भी पुरानी है।

इस एक्टर के ठुकरना से Ajay Devgn के हाथ लगी थी The Legend of Bhagat Singh