India News (इंडिया न्यूज), Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 9 ग्रह हैं- सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु। ये सभी ग्रह अपनी गति के अनुसार समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। इस प्रकार एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन को गोचर कहा जाता है। ग्रहों के गोचर का सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिसका व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आने वाले साल 2025 में शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का राशि परिवर्तन अगले साल 29 मार्च को होगा। वहीं साल 2025 का सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा, हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूतक काल भारत में नही होगा मान्य
इस वजह से सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:21 बजे से शाम 6:14 बजे तक रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 29 मार्च की रात को शनि मीन राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा इस दिन चैत्र मास की अमावस्या तिथि भी है। ऐसे में यह दुर्लभ संयोग 12 राशियों के जातकों पर अपना सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालेगा। जिसमें 3 राशियों के जातकों को काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा। लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, व्यापार में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा, विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
शनि का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगा, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, रुके हुए काम पूरे होंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह अद्भुत संयोग आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। इस दौरान जातकों की आय में वृद्धि होगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।