Yearly Horoscope June 16 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 16 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 16 जून को जन्मे लोगों के स्वामी केतु हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 16 जून को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।

फ्यूचर प्लानिंग के लिए सही समय

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 16 जून को जन्मे लोगों के लिए ये साल आर्थिक तौर पर काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल ना सिर्फ आपकी आय बढ़ेगी बल्कि आपकी आय के नए जरिए भी बनेंगे। इस साल आप भविष्य के लिए बचत भी करेंगे। फ्यूचर प्लानिंग करने के लिए ये सही समय है। अभी थोड़ा बचाएंगे तभी आगे सुकून मिलेगा। अपने गोल यानि लक्ष्य से ना भटकें, निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए आगे बढ़ें। मेहनत का फल हमेशा अच्छा ही होता है। सही दिशा में बढ़ते जाएं सफलता जरूर मिलेगी।

नई शुरूआत का रहेगा ये साल, जानें क्या कहते हैं 15 जून को जन्मे लोगों के सितारे

नहीं रहेगा प्यार-रोमांस के लिए कुछ खास अच्छा

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आपके ऑफिस में या काम की जगह पर अपने सीनीयर्स या बॉस के साथ अच्छे और पारिवारिक संबंध बनेंगे। ये रिलेशन्स आगे चलकर आपको फायदा जरूर पहुंचाएंगे। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं होगा, चुनौतियां आएंगी। बस आपको बिना डरे उनका सामना करना है और जी जान से काम करते रहना है। दृढ़ निश्चयी होकर आगे बढ़ें, साल के अंत तक चीजें जरूर सुधरेंगी। काम के लिए विदेश यात्रा पर जाने का भी योग है। हालांकि पर्सनल रिलेशन्स जैसे प्यार और रोमांस की बात करें तो ये साल आपके लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

चुनौतियों भरा होगा ये साल, जानें क्या कहते हैं 14 जून को जन्मे लोगों के सितारे

व्यक्तित्व और स्वभाव

मूलांक 7 के लोग स्वतंत्र विचार-शक्ति के मालिक होते हैं। ये लोग कभी भी शांती से नहीं बैठते हैं और हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। ये लोग जीवन में सदैव बदलाव चाहते हैं। यात्रा के लिए यह लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं। मूलांक 7 वालों की कल्पनाशक्ति तीव्र होती है। स्वभाव से यह लोग बहुत निडर होते हैं और साफ-साफ बात करने में यकीन रखते हैं। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। ये लोग हर छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं और चिंता करके राइ का पहाड़ बना देते हैं। यह लोग प्रेम का दिखावा नहीं करते हैं बल्कि सच्चे दिल से प्रेम को निभाने की कोशिश करते हैं।

प्रॉफेशनली बेहद अच्छा रहेगा आपका साल, जानें क्या कहते हैं 13 जून को जन्मे लोगों के सितारे