Yearly Horoscope May 27 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 27 मई को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 27 मई को जन्मे लोगों के स्वामी मंगल हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 27 मई को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।
खरीद सकते हैं नया घर
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 27 मई को जन्मे लोगों के लिए ये साल परिवार से जुड़ा साल रहेगा। इस साल घर से, परिवार से जुड़े कई काम आप करेंगे। नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सही समय है। इसके अलावा घर में कोई बड़ा शुभ कार्य होने की भी संभावना बन रही है।
सभी परेशानियां अब होंगी खत्म, जानिए क्या कहते हैं 25 मई को जन्मे लोगों के सितारे
जिंदगी में प्यार और रोमांस के चांस
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो हो सकता हैं कि जिस जीवनसाथी की आपको तलाश है वो आपको इस साल मिल जाए। क्योंकि ये आपके लिए शुक्र का साल है इसलिए आपकी जिंदगी में प्यार और रोमांस के चांस बहुत अधिक हैं। वहीं अगर आप एक्सपेक्ट कर रहे हैं तो हो सकता है घर में नन्हें महमान के आने की भी उम्मीद है।
आती रहेगी कामों में रुकावट या अड़चन, जानिए क्या कहते हैं 24 मई को जन्मे लोगों के सितारे
प्रमोशन और इंक्रीमेंट के अच्छे चांस
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार प्रोफेशनली भी आपके लिए अच्छा साल है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के अच्छे चांसिज़ हैं। इस साल आपको अचानक कहीं से धन लाभ का योग बन रहा है। ये साल खासकर मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों के लिए बेहद अच्छा साबित होगा।
बेहतर होगी आपकी आर्थिक स्थिति, जानिए क्या कहते हैं 23 मई को जन्मे लोगों के सितारे
व्यक्तित्व और स्वभाव
मूलांक 9 वाले लोग अपने समर्थन और सजगता के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि, इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा भी आ सकता है, लेकिन वे इसे भी ताकत से नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं। साथ ही बता दें कि 9 मूलांक वाले लोग हंसी, मजाक और साहस के साथ जीने का आनंद लेते हैं। उनका स्वभाव साहसी और प्रेरणास्पद होता है और वे अपनी समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते हैं।
बनेंगे कमाई के नए जरिए और होगी इनकम में बढ़त्तरी, जानिए क्या कहते हैं 22 मई को जन्मे लोगों के सितारे