India News (इंडिया न्यूज), Shani Dhaiya: शनिदेव न्याय प्रिय हैं और अच्छे-बुरे कर्मों की सजा जरूर देते हैं। अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो कर्मफलदाता आपका जीवन सुधार देंगे। लेकिन अगर आप बुरे कर्म करते हैं तो आप उनसे बच नहीं सकते। हर व्यक्ति में अच्छे और बुरे गुण होते हैं। बुरे गुणों में लिप्त व्यक्ति कई गलत काम करता है, जिनमें से धोखा देना और झूठ बोलना भी एक है। अगर आपको भी झूठ बोलने या धोखा देने की आदत है तो शनिदेव से सावधान रहें।

ढाई साल के अंतराल में करते हैं गोचर

शनि देव झूठ बोलने या धोखा देने वाले लोगों पर बिल्कुल भी दया नहीं करते हैं और उन्हें कठोर दंड देते हैं। इन लोगों को ऐसी सजा मिलती है कि वे इसे सालों तक याद रखते हैं। शनि देव धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। इसलिए शनि देव ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद गोचर करते हैं। यानी शनि देव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में ढाई साल का समय लगता है। ऐसे में शनि देव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं।

पांडव भी हुआ करते थे मांसाहारी? बड़े चाव से खाते इन जानवरों का मांस, जानें कैसे करते थे सेवन!

12 राशियां होती हैं प्रभावित

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से सभी 12 राशियां जरूर प्रभावित होती हैं। इसलिए ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से बच सके। ऐसे में शनिदेव इस दौरान झूठ बोलने और धोखा देने वालों को कड़ी सजा देते हैं। आपको बता दें कि साढ़ेसाती की अवधि साढ़े सात साल और ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है। झूठ बोलने या धोखा देने की आदत रखने वालों को शनिदेव इस अवधि में इतनी कठोर सजा देते हैं कि उन्हें सालों तक यह याद रहता है।

अबतक जिस भी तरह से लिया भंडारा हमेशा किया ये पाप…Premanand Maharaj ने बताया भंडारा या प्रसाद पाने का सही तरीका आज?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।