India News (इंडिया न्यूज), Surya Gochar 2025: सूर्य के मकर राशि में गोचर के दौरान कई राशियों के जातकों की किस्मत खुलने वाली है। 14 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक सूर्य का मकर राशि में प्रवेश हर राशि पर अपनी छाप छोड़ेगा। जहां कुछ राशियों के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी, वहीं अन्य को स्वास्थ्य में सुधार और नौकरी में पदोन्नति का मौका मिलेगा। इसी सिलसिले में इस लेख में जानिए सूर्य के इस विशेष गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आपको क्या लाभ मिल सकते हैं।
शुभ संवत 2081, शक 1946, सौम्य गोष्ठ, पौष शुक्ल पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्व, शुक्र उदय पश्चिम, तिथि नवमी, बुधवार, अश्विनी नक्षत्र, सिद्ध योग, कौलव करणे, मेष राशि में चंद्रमा, मूल दिन के 3.51 पर समाप्त, रोग स्नान मुहूर्त, हालांकि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा अच्छी रहेगी।
आज जन्मे बालक का फल
आज जन्मा बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-वकील, लेखक-कवि, बातूनी, राजनीति में निपुण, चतुर, चंचल, बैंक कर्मचारी, व्यापारी, मैनेजर होगा।
मेष राशि
धन का व्यय संभव है, तनावपूर्ण वातावरण से बचें तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष राशि
अधिकारियों के सहयोग से सफलता के साधन जुटाएं, कार्यकुशलता से संतुष्ट रहेंगे।
मिथुन राशि
चिंताएं कम हों, सफलता के साधन जुटाएं, शुभ समाचार अवश्य मिलेगा।
कर्क राशि
बड़े लोगों से मुलाकात होगी तथा सुख-समृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे।
सिंह राशि
महिलाओं से प्रसन्न एवं प्रसन्न रहेंगे, सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी, कामकाज अच्छा चलेगा।
इन 4 परिस्थितियों में भूलकर भी न करें हनुमान जी की पूजा, लगेगा ऐसा पाप की सालों साल रह जाएंगे झेलते!
कन्या राशि
प्रतिष्ठा में कमी आएगी, संघर्ष से अधिकार प्राप्त होगा, भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला राशि
परिवार एवं धन की चिंता रहेगी, परिश्रम से सोचे हुए कार्य अवश्य बनेंगे।
वृश्चिक राशि
प्रत्येक कार्य में बाधा एवं कष्ट बना रहेगा, परिस्थिति में मजबूती के आसार अवश्य बनेंगे।
धनु राशि
मनोभावों को विचलित रखें, दैनिक कार्य धीमी गति से होंगे, परिश्रम से कार्य अवश्य बनेंगे।
मकर राशि
तनाव, क्लेश, अशांति, धन का व्यय, मानसिक अप्रसन्नता अवश्य होगी।
कुंभ राशि
कार्यकुशलता से संतोष, व्यावसायिक समृद्धि के साधन अवश्य जुटाएं।
मीन राशि
पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत होगा तथा सुखद समाचार मिलेगा, मित्रों से मुलाकात होगी।