इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट या NEET UG 2022 में इस बार 18 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदकों की यह संख्या पिछले साल 2021 के मुकाबले 2.57 लाख अधिक है।

महिलाओं की संख्या पहली बार 10 लाख के पार

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में अप्लाई करने वाली महिलाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। पिछले 5 सालों में महिला उम्मीदवारों ने लगभग 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक NEET UG 2022 के लिए आवेदन कराने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या 10 लाख से ज्याद है। इस बार महिला और पुरुष उम्मीदवारों के बीच का 2.6 लाख का अंतर है।

वहीं 5 वर्षों में 12 भारतीय भाषाओं में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या में 274.3 प्रतिशत का उछाल आया है। तमिल भाषा में एक साल पहले की तुलना में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

5 साल में इतनी बढ़ी आवेदकों की संख्या

NEET UG 2022 में अप्लाई करने वालों के 5 साल के डाटा पर नजर डाले तो वर्ष 2022 बेहताशा वृद्धि हुई है। 2017 में 11.4 लाख से बढ़कर इस वर्ष 18.7 लाख हो गई है। कोविड 19 के दौरान 2020 और 2021 में आवेदकों की संख्या में गिरावट आई थी। इस दौरान क्रमश: 78,060 और 17,342 ने ही आवेदन भरे थे। वहीं पिछले एक दशक में उम्मीदवारों की संख्या में साल-दर-साल औसतन वृद्धि लगभग 1.5 लाख थी।

13 भाषाओं होती है NEET UG परीक्षा

गौरतलब है कि NEET UG परीक्षा में 12 भारतीय भाषाओं सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है। पिछले 5 वर्षों में हिंदी में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। 2017 में 1.2 लाख उम्मीदवारों ने हिंदी में परीक्षा दी थी, वहीं अब 2022 में 2.5 लाख उम्मीदवार हैं।

हिंदी के बाद दूसरे स्थान पर गुजराती में परीक्षा देने वाले लगभग 50,000 उम्मीदवारों के साथ हैं। इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसके बाद बंगाली में 42,000 से अधिक उम्मीदवार और तमिल में 31,800 से अधिक उम्मीदवार हैं।

सबसे अधिक आवेदन महाराष्ट्र से आए

स्टेटवाइज बात करें सबसे अधिक 2.5 लाख आवेदन महाराष्ट्र से प्राप्त हुए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश से 2.1 लाख आवेदन आए हैं। एक लाख से अधिक पंजीकरण वाले अन्य चार राज्य कर्नाटक 1.3 लाख, केरल 1.2 लाख, राजस्थान 1.4 लाख और तमिलनाडु 1.4 लाख हैं।

ये भी पढ़ें : ऐसा शेयर जिसने 6 महीने में एक लाख के बना दिए 66 लाख

ये भी पढ़ें : अब बाजार में नहीं आएगी सबसे लोकप्रिय बाइक Bajaj CT 100, कंपनी ने बंद किया उत्पादन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube