India News (इंडिया न्यूज), British in India: भारत को आज़ाद कई दशक बित चुके हैं और इन 200 सालों में ब्रिटेन ने भारत को खूब लूटा और अरबों की भारतीय संपत्ति लूटी। लेकिन क्या आपने कभी अंदाज़ा लगाया है कि इन 200 सालों में भारत की कितनी संपत्ति लूटी गई आज आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।

आपने सुना होगा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन ब्रिटिश शासन के बाद भारत से बहुत सारा धन लूटा गया। हालांकि इसका अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है, लेकिन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक ने भारत से लूटी गई संभावित राशि बताई है।

ब्रिटिश शासकों ने कितनी संपत्ति लूटी

औपनिवेशिक भारत और ब्रिटेन के बीच राजकोषीय संबंधों पर शोध करने वाले पटनायक ने एक निबंध लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ब्रिटिश शासकों ने भारत से कितनी संपत्ति लूटी है। ब्रिटिश शासकों द्वारा लूटे गए खजाने के कारण अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। 200 साल तक देश पर अत्याचार करने वाले अंग्रेज वापस लौट गए हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने हमारी बहुत सारी संपत्ति लूटी है। मशहूर अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक ने अपने निबंध में लिखा है कि अंग्रेजों ने भारत से करीब 45 ट्रिलियन डॉलर (3,19,29,75,00,00,00,000.50 रुपये) लूटे।

SBI Clerk Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने निकाली बंपर भर्तियां, भूलकर भी न छोड़ें यह सुनहरा मौका, जानें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

ट्रिलियन पाउंड का खजाना लूटा

आपको बता दें कि उत्सा पटनायक का यह निबंध कोलंबिया यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया है। उत्सा ने बताया कि वर्ष 1900-02 के बीच भारत की प्रति व्यक्ति आय 196.1 रुपये थी, जबकि वर्ष 1945-46 में यह 201.9 रुपये तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 1765 से 1938 तक अंग्रेजों ने कुल 9.2 ट्रिलियन पाउंड का खजाना लूटा, जो 45 ट्रिलियन डॉलर के बराबर है।

सीआईएसएफ ने 29वीं अंतर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वाद-विवाद प्रतियोगिता 2024 जीती