India News (इंडिया न्यूज),Correction window for neet 2025: अगर आपने NEET UG 2025 के फॉर्म में कोई गलती कर दी है तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को 9 मार्च से 11 मार्च 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका मिलेगा। करेक्शन की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट [neet.nta.nic.in](https://neet.nta.nic.in) पर उपलब्ध है।
NEET UG Correction Form 2025 : कब और कैसे होगी परीक्षा?
NEET UG 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा से संबंधित सिलेबस, सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड की डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई हैं।
– सिटी इंटिमेशन स्लिप – 26 अप्रैल तक जारी होगी।
– एडमिट कार्ड – 1 मई तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
Neet Form Correction 2025: कैसे करें NEET UG 2025 फॉर्म में करेक्शन?
अगर आप अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. [neet.nta.nic.in](https://neet.nta.nic.in) पर जाएं।
2. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग इन करें।
3. एप्लीकेशन फॉर्म खोलें और उसमें आवश्यक बदलाव करें।
4. सभी सुधार करने के बाद सेव और सबमिट पर क्लिक करें।
5. भविष्य के लिए अपडेटेड एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर लें।
Neet 2025 Exam date: इन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव
उम्मीदवार करेक्शन विंडो के दौरान निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं:
पिता का नाम, योग्यता या व्यवसाय
माता का नाम, योग्यता या व्यवसाय
शैक्षणिक विवरण (कक्षा 10 और 12)
पात्रता की स्थिति
श्रेणी और सब-श्रेणी
दिव्यांग स्थिति
हस्ताक्षर
NEET प्रयासों की संख्या
परीक्षा शहर की वरीयता
परीक्षा का माध्यम
गलती का मौका न छोड़ें!
अगर आपके फॉर्म में किसी भी तरह की गलती है तो इसे तुरंत सुधार लें। एक बार करेक्शन विंडो बंद होने के बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा। इसलिए 11 मार्च से पहले ही जरूरी बदलाव कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं!