India News (इंडिया न्यूज) Heat Wave in India 2023, दिल्ली: गर्मी लगातार अपना कहर बरपा रही है और तापमान में रोजाना बढ़ोतरी होती जा रही है। तप्ती हुई गर्मी को देखकर कई राज्यों से स्कूलों में छुट्टियां कर दी है तो कई जगह स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट ने पूरे भारत में बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश दिया है। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखते हुए स्‍कूलों को सुबह के समय में चलाने का निर्देश दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले में कक्षा 8 के लिए क्‍लासेज़ सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगी और दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएंगी।

वहीं बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए इसी तरह के फैसले हाल ही में यूपी के लखनऊ और प्रयागराज में भी लिए गए हैं। अत्यधिक गर्मी की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो जिससे उनका स्वास्थ्य ख़राब हों इसके किये ये फैसला लिया गया हैं।

देश के अन्य हिस्सों, जैसे कि त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गर्मी की लहर के कारण स्कूल बंद हो गए हैं। वहीं झारखण्ड में भी बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और क्लासेज को भी बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि आने वाले कुछ दिन तापमान ऐसा ही रहने वाला है, फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है।

Also read: इस हफ्ते जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,इस आसान तरीके से कर सकते हैं चेक