India News (इंडिया न्यूज), GK: प्रतियोगिता परीक्षा की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो उसमें जनरल नॉलेज को जरूर शामिल करें। इस तरह के परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान का बहुत महत्व होता है। इसलिए छात्र भी कोशिश करते हैं कि वो हर जानकारी से अपडेट रहें। आज हम आपको कुछ ऐसे सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में अक्सर पूछे जाते हैं।

क्या है वो सवाल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिनकी एक से ज्यादा राजधानी है। ऐसे सवाल अक्सर पूछे जाते हैं।  पूरी दुनिया में 13 देश ऐसे हैं, जिनका औपचारिक तौर पर एक से ज्यादा राजधानी हैं।  सबसे ज्यादा तीन शहरों में राजधानी दक्षिण अफ्रीका में है।

देश और उनके राजधानी

  1. साउथ अफ्रीका- यह दुनिया का एकलौता ऐसा देश है, जिसकी राजधानी तीन शहरों में है। केप टाउन (Cape Town), प्रीटोरिया () एवं ब्लोयेमफॉन्टीन (Bloemfontein).
  2. श्रीलंका- यह एक छोटा सा द्वीपीय देश है जिसकी राजधानी दो शहरों में है। कोलंबो यहां की कार्यपालिका, न्यायपालिका की राजधानी है तो श्री जयवर्द्धनेपुरा कोट्टे विधायिका की राजधानी है।
  3. बेनिन–  (Porto-Novo) एवं कोटोनोऊ (Cotonou) हैं।
  4. बोलीविया- शुक्रह (Sucre) एवं ला पाज (La Paz)।
  5. चिली- दक्षिण अमेरिका स्थित देश चिली की भी दो राजधानी है. सेन्टियागो (Santiago) और वालपराइसो (Valparaiso)।
  6. कोट डिलवोइर (Cote Dlvory)- पश्चिमी अफ्रीका में ये देश  स्थित है।  इसकी  राजधानी  हैं यामौस्सोक्रो (Yamoussoukro) , अबिडजान।
  7. जार्जिया (Georgia)– त्बिलिसी (Tbilisi) इस देश की औपचारिक राजधानी है औऱ  कुतैसि (Kutaisi) विधायिका की राजधानी है।
  8. मलेशिया- कुवालालमपुर और पुत्रजाया, ये दो शहर इस देश की राजधानी हैं।
  9. मोंटेनेग्रो- पाडगोरिका और सिटीनजे।
  10. नीदरलैंड- एम्स्टर्डम और हेग।
  11. तंजानिया- डोडोमा और डार एस सलाम।
  12. यमन- साना और अदन की मान्यता राजधानी के रूप में है।
  13. स्वाजीलैंड-  म्बाबने (Mbabane), और  लोबंबा (Lobamba)।