How To Increase Children’s Interest In Science वर्तमान युग में विज्ञान का प्रभाव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में दिखाई देता है। आज विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। हमारी संस्कृति में विज्ञान घुल-मिल गया है। कहते हैं यह साइंस और टेक्नोलॉजी का जमाना है। यही कारण है कि हर पैरेंट शुरूआत में यह चाहता है कि उनका बच्चा स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से करें। हालांकि अब के पैरेंट्स बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने या जबर्दस्ती करने से बचते हैं। जब बच्चा थोड़ा बड़ा और समझदार होता है, तो उससे उसके पसंदीदा विषयों के बारे में पूछते हैं। वे किस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उसके लिए भी पहले के पैरेंट्स की तुलना में आज के माता-पिता काफी ओपन होते हैं।
अगर आप भी तमाम Indian parents की तरह चाहते हैं कि आपका बच्चा विज्ञान की पढ़ाई करे तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस ओर उसका रुझान बढ़ाएं। यह काम बड़े मजेदार तरीके से हो सकता है। आप घर में ही उसे विज्ञान की शुरूआती शिक्षा दे सकते हैं। आइए जानें, इस सब्जेक्ट में बच्चे की रुचि कैसे जगाई जा सकती है।

बच्चों का  Interest किताबी पढ़ाई है जरूरी

बेशक किताबी पढ़ाई बच्चों के स्कूली पाठ्यक्रम का बहुत जरूरी अंग हैं, पर उतना ही जरूरी है किताबों और क्लास रूम के बाहर की पढ़ाई। आप अपने बच्चे को सामान्य विज्ञान की पढ़ाई के लिए किताबी दुनिया से दूर रियल वर्ल्ड में ले जा सकते हैं। जैसे बच्चे को घर के आसपास की जैव विविधता से भरी किसी जगह लेकर जाएं. वहां उसका परिचय अलग-अलग तरह के पेड़-पौधों, पक्षियों और कीटकों से कराएं। खुले माहौल में उसे मौसम की जानकारी दें। पौधों द्वारा अपना भोजन बनाने की प्रक्रिया यानी प्रकाश संश्लेषण (फोटो सिंथेसिस) के बारे में बताएं। सूर्योदय और सूर्यास्त के पीछे का विज्ञान बताएं। मौसम और इसमें होनेवाले बदलावों की जानकारी दें। जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर अपनी और बच्चे दोनों की ही जानकारियों को अपडेट करें। जब बच्चों को इन विषयों की बेसिक जानकारी हो जाएगी, तो वे स्वभावत: आगे की बातें जानने के लिए प्रेरित होंगे।

मनोरंजन टाइम को Learning time में तब्दील कर सकते हैं

बच्चों का मनोरंजन हर बार बच्चों की फिल्मों से ही कराया जाए, जरूरी नहीं है। आप उनके मनोरंजन टाइम को Learning time में तब्दील कर सकते हैं। आपके शहर की उन जगहों की सूची बनाएं, जहां बच्चा विज्ञान समेत दूसरे स्कूली विषयों से जुड़ी प्रैक्टिकल जानकारियां पा सकता है। उदाहरण के लिए यदि आपके शहर में कोई साइंस म्यूजियम हो तो उसे वहां ले जाएं। अगर ऐसी जगह न हो तो भी निराश न होइए, आप उसे चिड़ियाघर, मत्स्यालय (ऐक्वेरियम) या प्लैनेटेरियम आदि जगहों पर ले जा सकते हैं। जहां वे उन चीजों को देख सकते हैं, जिसके बारे में अपनी किताब में पढ़ते हैं। उन्हें देखकर वे उन चीजों को याद रखने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करेंगे। आप अपने शहर के ऐतिहासिक संग्रहालय भी ले जा सकते हैं। वहां मानव विकास क्रम से संबंधित प्रदर्शनियां उनका ज्ञानवर्धन करेंगी।

Experiments से संबंधित कोई Booklet खरीद लें

आपके किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जो आसान से प्रयोगों में काम आ सकती हैं। आप किचन की चीजों से किए जाने वाले Experiments से संबंधित कोई booklet खरीद लें। उसके अनुसार छोटे-मोटे प्रयोग करके उन्हें दिखाएं और खुद उन्हें भी ट्राय करने के लिए प्रेरित करें। जैसे-आप बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से वॉल्कैनो (ज्वालामुखी) से संबंधित प्रयोग कर सकते हैं। पानी की भाप को ठंडा करके आप बारिश का मूल सिद्धांत उन्हें स्पष्ट कर सकते हैं। नए और अनयूज्ड चम्मच से आप उन्हें कॉन्कैव लेंस और कॉन्वैक्स लेंस से जुड़े प्रयोग सिखा सकते हैं। नॉर्मल स्केल को Tubelight की तरफ करके आप उन्हें वाइट लाइट के अलग-अलग कलर्स में डिवाइड होने वाले प्रिंसिंपल के बारे में बता सकते हैं।

Read Also : IGNOU : एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त एमबीए प्रोग्राम लॉन्च

Base को Strong करने के लिए उन्हें Microscope and telescope जैसे सस्ते गिफ़्ट्स दें

विज्ञान का बेस होता है Observation। इस बेस को स्ट्रॉन्ग करने के लिए उन्हें Microscope and telescope जैसे सस्ते गिफ़्ट्स दें। इससे वे अपने आसपास की चीजों को देखेंगे। उनके बारे में जानेंगे। वे कीड़ों मकोड़ों को Microscope से देखकर काफी कुछ सीख सकेंगे। telescope से रात को आसमान का अध्ययन करेंगे तो उनका मन विज्ञान की ओर सहज रूप से आकर्षित होगा।

How To Increase Children’s Interest In Science
बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रेरित करना होगा

Curiosity या जिज्ञासा वह चीज है, जो बच्चों को विज्ञान से जोड़ती है। अपने बच्चे को जिज्ञासू बनाएं। यह होगा कैसे? इसके लिए आपको उन्हें सवाल पूछने के लिए प्रेरित करना होगा। उनके बाल मन में आनेवाले सवालों के वैज्ञानिक जवाब देने होंगे। वे आसपास की चीजों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, मसलन-यह आसमान नीला क्यों है? पेड़ की पत्तियां हरी क्यों हैं? हवा क्यों चलती है? बिजली कैसे कड़कती है? चीजें ऊपर से नीचे ही क्यों आती हैं? जहाज हवा में कैसे उड़ते हैं? नाव पानी में डूबती क्यों नहीं? इस तरह के कई सवाल उनके मन में आ सकते हैं. आपको उनपर चिढ़े बिना, शांति के साथ सवालों के सही जवाब देने होंगे। इन सवालों के जवाब बतानेवाली छोटी-छोटी किताबें लाकर उन्हें देनी होगी।

Connect With Us:- Twitter Facebook