इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Nursery Admission: राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों (प्राइवेट) में नर्सरी एडमिशन की आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर यानि मंगलवार से शुरू जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म स्कूलों में 07 जनवरी, 2022 तक 25 रुपये के शुल्क पर मिलेंगे। एडमिशन लेने वाले बच्चों के माता-पिता को प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं होगा। नर्सरी एडमिशन के लिए स्कूल में ओपन सीटों के तहत भरे गए एडमिशन फॉर्म की डिटेल्स 21 जनवरी, 2022 को अपलोड की जाएगी और मार्क्स 28 जनवरी, 2022 को अपलोड किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सभी निजी स्कूलों को 14 दिसंबर तक अपना प्रवेश मानदंड अपलोड करना होगा और आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। केजी और क्लास-वन के एडमिशन के लिए निजी स्कूलों ने एडमिशन क्राइटेरिया पर काम करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर माता-पिता ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें कि एडमिशन की पहली लिस्ट 04 फरवरी, 2022 को जारी होगी। वहीं दूसरी लिस्ट 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। एडमिशन बंद होने की तारिख 31 मार्च, 2022 रहेगी।
ये दस्तावेज होंगे जरूरी Nursery Admission
बच्चे का पासपोर्ट साइज का फोटो। माता-पिता का पासपोर्ट आकार का फोटो। परिवार की तस्वीर (माता-पिता और बच्चे)। एड्रेस के डॉक्यूमेंट। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र। बच्चे का आधार कार्ड।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों और वंचित (डीजी) कैटेगरी के छात्रों के लिए आरक्षित शेष 25 प्रतिशत सीटों के लिए कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी। नर्सरी एडमिशन के लिए बच्चों की आयु मानदंड 2022-23 के अनुसार, प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा एक में प्रवेश के लिए, प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु क्रमश: तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष निर्धारित की गई है।
Read More : PM Modi किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं, सबके लिए होंगी योजनाएं