इंडिया न्यूज़, REET Exam 2022: रीट परीक्षाएं अब 23-24 जुलाई को शुरू होने जा रही है। बता दें कि राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष प्रावधान किए है। इस बार करीब 15 लाख से अधिक अभ्यर्थि रीट एग्जाम देगें। गहलोत सरकार ने पहले पेपर लीक के मामलों को देखते हुए इस बार विशेष सावधानी बरती है। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को परमिशन लेटर से पहले ही जिला अलाॅट कर दिया गया था। लेकिन एग्जाम सेंटर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
परीक्षा के लिए बनाए गए 1376 केंद्र
जानकारी के अनुसार इस बार परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर रहा है। परीक्षाओं के लिए करीब 1376 केंद्र बनाए गए है। लेकिन अभ्यर्थी को जिला बता दिया गया है। ताकि अभ्यर्थी समय पर उस जिले में पहुंचने की तैयारी कर सके लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्र के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। कहा जा रहा है कि नकल को रोकने के लिए ही अभी तक अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर के बारे में नहीं बताया गया।
नक़ल रोकने के पुख्ता इंतज़ाम
दो दिन होने वाली रीट परिक्षाओं में नक़ल को रोकने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए है जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी की नियुक्ति भी कलेक्टर के वेरिफिकेशन के बाद ही होगी। परीक्षा केंद्र पर जो कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। उसको भी मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर सिर्फ केन्द्राधीक्षक ही फोन का प्रयोग कर पाएगा, वह भी key-ped वाला। जानकारी के अनुसार करीब 30 हज़ार कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए है।
आरबीएसई के अनुसार अभ्यर्थी को करीब दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर जांच के लिए पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करीब एक घंटा पहले ही मिल जायेगा। जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र सुबह के समय करीब 9 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी दोपहर के समय 2 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़े : राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा मैदान में
ये भी पढ़े : पुलवामा आतंकी हमले में 1 जवान शहीद, नाके पर चेकिंग के दौरान की फायरिंग
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube