India News (इंडिया न्यूज), Lookback Entertainment 2024: हर साल की तरह ये 2024 का आखिरी महीना है। और इस साल का ये आखिरी महीना भी खत्म होने वाला है। यह साल जहां खुशियों की सौगात लेकर आया, वहीं दुखों का पहाड़ भी लेकर आया। इस साल कई बड़े सितारों ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो 2024 में हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।

शारदा सिन्हा

प्रसिद्ध छठ गीत गायिका शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। ‘काहे तोसे सजना’ और ‘तार बिजली से’ जैसे गीतों के माध्यम से उन्होंने बॉलीवुड और लोक संगीत में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

सुहानी भटनागर

फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगट का किरदार निभाने वाली 19 वर्षीय अभिनेत्री सुहानी भटनागर का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह डर्मेटोमायोसिटिस नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। इतनी कम उम्र में उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।

पंकज उधास

मशहूर गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में 26 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘चिट्ठी आई है’ और ‘आज फिर तुम पे प्यार आया है’ जैसे गानों के लिए मशहूर पंकज उधास ने गजल गायकी में अपनी अलग पहचान बनाई।

तौबा-तौबा! अपनी ही 18 साल छोटी भांजी से प्यार कर शादी रचा बैठा ये एक्टर, लड़की बोली- ‘मामा लंबे वक्त से अकेले थे…’

अतुल परचुरे

मशहूर हिंदी फिल्म अभिनेता अतुल परचुरे ने 14 अक्टूबर को मुंबई में अंतिम सांस ली। ‘ऑल द बेस्ट’ और ‘खट्टा-मीठा’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय और हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर अतुल परचुरे को उनकी शानदार कॉमेडी टाइमिंग के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

विपिन रेशमिया

संगीत निर्देशक और हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया ने 84 साल की उम्र में 18 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने ‘इंसाफ की जंग’ और ‘तेरा सुरूर’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत निर्देशन किया था।

Look Back 2024: सीरियल अनुपमा से लेकर YRKKH तक किस शो ने मारी बाजी, पूरे साल नंबर वन रहा ये शो अंत में हुआ ऐसा हाल?