India News (इंडिया न्यूज), Bhagyashree Fitness Coach: सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री 55 साल की उम्र में भी फिट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स को फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट कर क्रैब वॉक के फायदों के बारे में बताया है। भाग्यश्री ने बताया कि इससे कोर (पेट का निचला हिस्सा) बेहतर होता है और हाथों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इस खास वर्कआउट के फायदों के बारे में बताया है। ‘क्रैब वॉक’ एनिमल फ्लो का एक रूप है। यह शरीर का वजन कम करने में फायदेमंद है। वीडियो में भाग्यश्री कहती हैं, ‘यह तो सभी जानते हैं कि केकड़ा सीधा नहीं चल सकता, लेकिन यह भी सच है कि केकड़े का पेट मोटा नहीं होता। क्रैब वॉक से कोर स्ट्रेंथ और आर्म स्ट्रेंथ बढ़ती है, लेकिन इससे ग्लूट्स भी मजबूत होते हैं, तो चलिए मंगलवार टिप्स में सीखते हैं क्रैब वॉक।’

भाग्यश्री ने क्रैब वॉक के फायदे बताए

उन्होंने आगे कहा, ‘आज मंगलवार टिप्स में एक सरल व्यायाम है, जो आपके हैमस्ट्रिंग को लचीला बनाए रखेगा, संतुलन और समन्वय भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह पूरे शरीर का व्यायाम है और यह उन लोगों के लिए एकदम सही वार्म-अप है जो नियमित रूप से व्यायाम करते हैं।’

भाग्यश्री ने शेयर किया वीडियो

भाग्यश्री ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘एनिमल फ्लो- आज क्रैब वॉक ट्राई करें, यह पूरे शरीर का वर्कआउट है। अपने कोर को टाइट करें, अपने शरीर को उल्टे टेबल पोज में उठाएं और वॉक करें। यह कोर को मजबूत करने और हाथ को मजबूत करने का काम करता है, जैसा कि देखा गया है, लेकिन यह आपकी हैमस्ट्रिंग और ग्लूट मांसपेशियों को सक्रिय करने में भी मदद करता है।’ हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि यह एक्सरसाइज अपने ट्रेनर के निर्देशानुसार करें, क्योंकि आपको खुद को चोट नहीं पहुंचानी है।

Pushpa 2 पर भी टूटी Allu Arjun की मुसीबत? 12 दिन में नहीं तोड़ पाई इस मूवी का रिकॉर्ड, जानें कितनी है पीछे

इस फिल्म में नजर आईं थीं भाग्यश्री

वर्क फ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री आखिरी बार 2023 में मिखिल मुसाले द्वारा निर्देशित ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में नजर आई थीं। इसमें निमरत कौर, राधिका मदान और सुबोध भावे भी नजर आए थे।

किसी को पसंद नहीं आती थी Kapil Sharma की कॉमेडी, मिलते थे 10 में से सिर्फ 4 नंबर, वीडियो देखकर लगेगा झटका