India News (इंडिया न्यूज़), Met Gala 2023, Cockroach Spotted on Red Carpet Video: फैशन शो का सबसे बड़ा इवेंट यानी मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) का आगाज हो चुका है। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी ये न्यूयॉर्क सिटी में आयोजन किया गया। रेड कारपेट पर फेमस सेलेब्स ने अपने फैशन का जलवा दिखाया। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए, जिसमे किम कार्दशियन, बिली एलिश, केंडल जेनर, रिहाना, जीजी हदीद, नाओमी कैंपबेल, रोज और जैनी जैसे सेलेब्स ने हिस्सा लिया।

लेकिन इसी बीच रेड कारपेट पर एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर तरफ इस वीडियो की चर्चा हो रही है। इस वीडियो को देखकर हर किसी को हैरानी भी हो रही है।

मेट गाला 2023 में पहुंचा कॉकरोच

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेड कारपेट पर एक कॉकरोच ने एंट्री मारी। जी हां, इस कॉकरोच को देख चारों तरफ खलबली मच गई। वहां मौजूद सभी कैमरामैन कॉकरोच की फोटो और वीडियो बनाने लगे। अब वीडियो पर लोग भी कमेंट कर रहें हैं। एक ने कमेंट करते हुए सवाल पूछा, ‘हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट ड्रेस्ड फॉर श्योर।’ तो किसी यूजर ने लिखा, ‘आज की रात का सबसे अच्छा ड्रेस्ड अप।’

इस वीडियो पर लोग जमकर मीम शेयर कर रहें हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।