India News (इंडिया न्यूज़), Varun Dhawan and Natasha Dalal: साल 2024 में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मई में यामी गौतम (Yami Gautam) ने बेटे को जन्म दिया। अब उनके बाद इस लिस्ट में ऋचा चड्ढा-अली फजल और वरुण धवन (Varun Dhawan)-नताशा दलाल (Natasha Dalal) का नाम शामिल है, जो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब वरुण धवन जल्द खुशखबरी दे सकते हैं। बता दें कि सोमवार, 3 जून, को वरुण को मुंबई में हिंदूजा अस्पताल से निकलते हुए देखा गया। तस्वीरों और वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद फैंस जल्द उनके पिता बनने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, वरुण के अस्पताल जाने की सही वजह अभी सामने नहीं आई है।

वरुण के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में वरुण धवन और नताशा दलाल ने सबके साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। नताशा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ भी अपनी कई फोटोज शेयर कीं और अप्रैल में नताशा के बेबी शावर की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें बी टाउन के कई सेलेब्स एक साथ दिखाई दिए थे। अब पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Hardik-Natasa के तलाक का जिम्मेदार ठहराए जाने पर दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड ने किया रिएक्ट, एलेक्जेंडर एलेक्स ने कही ये बात – India News

इस वीडियो में वरुण धवन मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदूजा अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ में एक रेड कलर का बैग ले रखा है। वरुण खुद ब्लू ट्राउजर और व्हाइट टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहें हैं।

मामा अनंत अंबानी के प्री वेडिंग में कृष्णा ने बड़े भाई पृथ्वी संग किया डांस, मस्ती करते तस्वीरें हुई वायरल – India News

इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण धवन

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बेबी जॉन’ में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का निर्देशन ए. कालीस्वरन कर रहें हैं और एटली इसे जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहें हैं। इसके अलावा वरुण, जाह्नवी कपूर के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर करने वाले हैं। साथ ही प्राइम वीडियो की सीरीज सिटाडेल के भारतीय संस्करण में सामंथा रूथ प्रभु के साथ भी नजर आएंगे।