India News (इंडिया न्यूज), Aadar Jain Wedding: कपूर खानदान के सबसे नए दूल्हे आदर जैन ने 12 जनवरी 2025 को अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से गोवा में समंदर किनारे क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। इस खूबसूरत शादी में बॉलीवुड परिवार के तमाम बड़े सदस्य मौजूद थे, जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर जैसे प्रमुख सदस्य शामिल हुए हैं।

कपल का लिपलॉक वीडियो हुआ वायरल

दोनों की शादी के बाद एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आदर अपनी दुल्हन अलेखा को परिवार के सामने चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस पल को वहां मौजूद मेहमानों ने कैमरे में कैद किया है। आदर ग्रे कलर के सूट में डैशिंग लग रहे थे, जबकि अलेखा व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अलेखा ने अपने लुक को मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स से पूरा किया था।

IIFA Awards 2025: IIFA अवॉर्ड्स से जगमगाएगा गुलाबी शहर, जयपुर में लगेगा बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा

मेहमानों ने इस तरह किया कपल का स्वागत किया

वेडिंग के दौरान आदर और अलेखा के स्वागत के लिए मेहमानों ने क्रैकर्स और फुलझड़ियां जलाकर उनका जोश के साथ स्वागत किया। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी। इसके साथ ही, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर की हैं, जिनमें से एक पोस्ट में आदर अपनी दुल्हन अलेखा को किस करते हुए दिख रहे हैं। आदर और अलेखा की सगाई नवंबर 2024 में हुई थी, जिस दौरान कपूर परिवार ने पूरे हर्षोल्लास के साथ इसे सेलिब्रेट किया था। अब इस शादी से कपूर खानदान के नए सदस्य आदर जैन और अलेखा आडवाणी के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

इस बॉलीवुड विलेन ने विजय माल्या को धूल चटा खड़ा किया भारत का तीसरा सबसे बड़ा बीयर ब्रांड, आज है 100 करोड़ का एम्पायर