India News (इंडिया न्यूज़), Aashiqui 3, दिल्ली: कार्तिक आर्यन अपनी पीढ़ी के सबसे सक्सेसफुल और फेमस बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक हैं। उनका नाम आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म आशिकी 3 से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में, फिल्म को लेकर इंटरनेट पर कई अटकले लगाई जा रही हैं। फिल्म मेकर मुकेश भट्ट ने अब इस बात पर अफसोस जताया है कि उन्होंने इतनी जल्दी फिल्म की घोषणा कर दी।
आशिकी 3 पर मुकेश भट्ट
(Aashiqui 3)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आशिकी 3 के मेकर मुकेश भट्ट ने फिल्म से जुड़ी अफवाहों पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ”हमें इतनी जल्दी घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। मैं कहीं से भी आ रहा इन कहानियों से थक गया हूँ।” भट्ट ने कहा कि अनुराग बसु, जो फिल्म के निर्देशक हैं, वर्तमान में कई परियोजनाओं में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो वे देखेंगे कि क्या वे इस पर आगे बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही भट्ट ने कहा कि कार्तिक आर्यन को भी स्क्रिप्ट पसंद आनी होगी तभी वे इसके म्यूजिक पर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “हम आशिकी 3 को सही तरीके से बनाना चाहते हैं।
आशिकी फ्रेंचाइजी के बारे में
पहली आशिकी का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल कि कैमिस्ट्री दिखाई गई थी। 1990 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म के लगभग 20 मिलियन इकाइयाँ साउंडट्रैक बिकीं थे। इसका सीक्वल, जिसका शीर्षक आशिकी 2 है, 2013 में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।
ये भी पढ़े-
- DeepVeer: डीजे वाले बाबू के अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, पत्नी पर लुटाया प्यार
- Orry Awatramani: कौन है बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बीच दिखने वाला ये शख्स, अंबानी परिवार से है खास रिश्ता
- Tiger 3: शाहरुख के बाद इस एक्टर का होगा टाइगर 3 में कैमियो, एक्शन करते आएंगे नजर