Actress Older Than Husband: ऐसा कहा जाता है कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं देखी जाती, और इस बात को बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने साबित भी किया है। इन अभिनेत्रियों ने शादी अपने से कम उम्र के जीवनसाथी के साथ की है। आज ये सभी कपल्स अपनी शादीशुदा जीवन को बहुत खुशी के साथ बिता रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स आपको देखने के लिए मिलेंगे जिनके पार्टनर की उम्र उनसे बहुत ज्यादा कम है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र अपने पति से बहुत ज्यादा है। आइए जानते हैं उन कपल्स के बारे में।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
सबसे पहले हम बात करेंगे मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय के बारे में, उन्होंने अपने से उम्र में 3 साल छोटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी की। दोनों ने साल 2007 में एक दूसरे का हाथ थामा था, उस समय ऐश्वर्या 34 साल की थी और अभिषेक बच्चन 31 साल के थे।
नया दूल्हा बनने का शोक पति पर पड़ा गया भारी, शादी के मंडप पर ही पत्नी ने काटा जमकर हंगामा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
बॉलिवुड की जानी- मानी अदाकारा अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है उन्होंने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी की। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हैं। अनुष्का-विराट एक पावर कपल माने जाते हैं अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से 6 महीने और 4 दिन बड़ी हैं।
नम्रता शिरोडकर-महेश बाबू
बॉलीवुड को बहुत पहले बाय-बाय कर चुकी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने साउथ के जाने- माने एक्टर महेश बाबू संग शादी रचाई है। नम्रता अपने पति महेश से उम्र में 4 साल बड़ी हैं। महेश बाबू और नम्रता पांच साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने 10 फरवरी 2005 को शादी की थी। आज दोनों दो बच्चों के माता पिता बन चुके है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड के जाने- माने कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर से उम्र में 6 साल बड़ी हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
फैंस के दिलों पर राज करने वाली कैटरीना कैफ ने अपने से 5 साल छोटे विक्की कौशल के साथ अचानक से शादी करके सबको चौंका दिया था। कैटरीना और विक्की के बीच 5 साल उम्र का अंतर है। कपल ने साल 2021 में शादी कर एक दूसरे का हाथ थामा था।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है। अच्छी बात यह है कि दोनों के बीच 10 साल का गैप होने के बाद भी खुशहाल जीवन जी रहे हैं। आज दोनों को एक बेटी के माता-पिता हैं। बेटी का नाम मालती मैरी जोनस है।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया ने भी अपने आप से उम्र में दो साल छोटे अंगद बेदी संग शादी रचाई है। दोनों की साल 2018 में शादी हुई थी। आज दोनों एक दूसरे का साथ पाकर बहुत खुश हैं और दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।
वो पेंटिंग जिसे खरीदते ही डर से थर-थर कांपने लगते हैं लोग, खरीददार को भी बेचने पर कर देती है मजबूर