India News (इंडिया न्यूज), Actress Ranya Rao Arrested: राजस्व खुफिया निदेशालय ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एयरपोर्ट पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को 14.8 किलो सोना बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया। दरअसल, कन्नड़ अभिनेत्री अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के कारण लगातार डीआरआई की निगरानी में थी।जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, अभिनेत्री ने अपने शरीर पर ज्यादातर सोना पहना हुआ था, इसके अलावा उसने अपने कपड़ों में सोने की छड़ें छिपा रखी थीं।

मामले की जांच कर रही पुलिस

मामले में पुलिस यह जांच कर रही है कि वह अकेले ऐसा कर रही थी या दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी। पुलिस के मुताबिक, कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव 15 दिन में चार बार दुबई की यात्रा करने के बाद उनके रडार पर आई थी।

Oscar में कपड़े पहनकर भी बिना कपड़ो के दिखी ये हसीनाएं, ऐसी ड्रेसेस रातों-रात बन गईं भयंकर ट्रेंड, होश उड़ा देंगी तस्वीरें

पुलिस के सामने अभिनेत्री ने रख दी बड़ी डिमांड

अभिनेत्री रान्या राव दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उनकी लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के कारण उन पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस को यह देखकर शक हुआ कि वह 15 दिनों में चार बार दुबई जा चुकी हैं। फ्लाइट से उतरने के बाद रान्या राव ने खुद को पुलिस महानिदेशक की बेटी बताते हुए पुलिस कर्मियों से संपर्क किया और उन्हें घर छोड़ने को कहा।

कौन हैं एक्ट्रेस रान्या राव?

रान्या राव कन्नड़ अभिनेत्री हैं। इसके अलावा वह एक मॉडल भी हैं। रान्या राव कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के महानिदेशक के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। साल 2014 में रान्या राव ने फिल्म माणिक्य से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेत्री किच्चा सुदीप भी थीं। हालांकि रान्या राव का करियर बहुत अच्छा नहीं रहा है। रान्या राव आखिरी बार 2017 में साउथ की किसी फिल्म में नजर आई थीं।

1 साल पहले हुई थी शादी, लेकिन शादी के तुरंत बाद पत्नी ने छोड़ा था घर, फिर पति ने किया कुछ ऐसा की पसर गया मातम