India News (इंडिया न्यूज), Actress Saumya Seth Pregnant: बहुत से ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर एंट्री मारे बिना टीवी इंडस्ट्री में ही अपना जलवा बिखेरा है। इन्होने अपनी एक्टिंग से लोगों की खूब तारीफें पाईं हैं। उन्होंने जिस भी शो में एक्टिंग कि, उसी शो के बारे में घर-घर तारीफ होने लगी। कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं और अपनी एक्टिंग का जलवा टीवी पर बिखेर रही हैं, तो वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो बेहद पॉपुलर हुईं लेकिन अचानक शोबिज से दूर होती चली गईं और टीवी से ही दुरी बना ली। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो बहुत समय से एक्टिंग से दूर हैं और अब मां बनने की खुशी का आनंद ले रही हैं। टीवी की ये हसीना दूसरी शादी के बाद मां बनने जा रही हैं। हालांकि उनका पहले से ही एक बेटा है।
सौम्या सेठ बनेगीं मां
ये हसीना कोई और नहीं बल्कि टीवी शो ‘नव्या’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली सौम्या सेठ हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हसीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा फैमिली वीडियो शेयर कर ये खबर दी है। वीडियो में सौम्या अपने पति और बेटे के साथ नजर आईं। फिर कैमरे की तरफ मुखातिब होकर उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। सौम्या अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। सौम्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जल्द ही हम 4 की पार्टी बन जाएंगे। हमारे दिल भरे हुए हैं। जल्द ही हमारे हाथ और भी भरे होंगे।’
पहले पति पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप
जानकरी के लिए आपको बता दें कि, सौम्या ने 2017 में बिजनेसमैन अरुण कपूर से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। सौम्या ने अरुण पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं, सौम्या का पहली शादी से एक बेटा भी है। वहीं, हसीना ने दो साल पहले शुभम चुहाड़िया से शादी की थी। शुभम फैशन डिजाइनर हैं और सौम्या भी अब रियल एस्टेट का बिजनेस कर रही हैं। सौम्या अपने बेटे और पति के साथ यूएस में रहती हैं। अब उनकी दूसरी शादी से उनका पहला बच्चा जुलाई 2025 में आने वाला है।