India News (इंडिया न्यूज), Aditi Rao Hydari Cannes Look:  ऐश्वर्या राय के अलावा अदिति राव हैदरी भी भारतीय नारी बनकर एक बार फिर कान्स में पहुंची हैं। इस बार का उनका लुक रेड कार्पेट पर जलवा बिखरने में पहले से भी ज्यादा कामयाब रहा है। दरअसल इस बार अदिति का लुक बहुत अलग और पारंपरिक दिखा। उनकी शादी के बाद वो पहली बार अपने पति सिद्धार्थ के नाम का सिंदूर लगाए हुए नजर आईं हैं। इस बार अदिति राव हैदरी ने कान्स के लिए रेट्रो लुक चुना। वह लाल रंग की प्लेन साड़ी में नजर आईं।

साड़ी और सिंदूर में बिखेरा जलवा

अभिनेत्री ने लाल रंग की साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, जिसमें नीली धारियां थीं। इस साड़ी को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। इसके साथ अदिति ने गोल्डन चोकर नेकलेस और कानों में गोल्डन स्टड पहने थे। यह ज्वैलरी उनकी साड़ी के साथ काफी जंच रही थी।

‘एक तीर से दो निशाने…’ ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा है ऐश्वर्या राय के कान्स लुक का कनेक्शन? अंदाज देखते ही फैंस ने पकड़ लिया एक्ट्रेस का ‘Super Secret’

फैंस उनके इस लुक के हुए दीवाने

माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास बात यह है कि सिद्धार्थ से शादी के बाद यह पहली बार है, जब अदिति सार्वजनिक तौर पर सिंदूर लगाए नजर आई हैं। अदिति ने अपने लुक को स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। फैंस उनके इस लुक के दीवाने हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘लाल परी’। दूसरे फैन ने कमेंट किया- ‘इसका लंबे समय से इंतजार था।’ इसके अलावा फैंस उनके सिंदूर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

गद्दार ज्योति ने करा लिया था धर्म परिवर्तन? हो गया बड़ा खुलासा, सच जान उड़ जाएंगे आपके होश!