India News (इंडिया न्यूज़), Kartik Aaryan Spotted With Mysterious Girl: बॉलीवुड के दिल की धड़कन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), जिनके बहुत सारे फैंस हैं, एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वो अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ को लेकर खबरों में बने हैं। हाल ही में उन्हें एक रहस्यमयी लड़की के साथ देखा गया, जिससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि रूह बाबा का दिल किसने जीत लिया है। जबकि कार्तिक ने चुप्पी साध रखी है। अब इस बीच कार्तिक आर्यन के साथ एक लड़की के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है।

कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई ये एक्ट्रेस

आपको बता दें कि फैंस उत्सुकता से इस बात को जोड़ रहें हैं कि क्या वो रहस्यमयी लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस कशिका कपूर (Kashika Kapoor) है। जी हां, कई लोग सोच रहें हैं, क्या यह रहस्यमयी लड़की कशिका कपूर हो सकती है? बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस कशिका अपने आकर्षक लुक और बढ़ती लोकप्रियता से इंडस्ट्री में तहलका मचा रही हैं। कुछ महीने पहले, कार्तिक और कशिका कपूर को अपनी फिल्म के प्रचार के लिए एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। दोनों ने हंसी-मज़ाक किया, मुस्कुराए और अपनी केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना बना दिया।

‘मेरी सास को बहुत…’, भाभी श्रीमा राय ने कैंसर से लड़ रही Aishwarya Rai की मां के लिए किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

अब सोशल मीडिया ने उनकी प्रशंसा की और उन्हें “आदर्श जोड़ी” कहा। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।

कौन है तिरूपति बालाजी की बहन? जिस लुक को Pushpa 2 में निभा रहें हैं Allu Arjun, जाने क्या है इसके पीछे की वजह

कशिका ने की कार्तिक के काम की तारीफ

इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही कशिका कपूर ने पहले भी इंटरव्यू में कार्तिक के काम की तारीफ की है। क्या यह तारीफ और भी बढ़ सकती है? कुछ फैंस ने काशिका के इंस्टाग्राम से कुछ संकेत भी दिए हैं, जिसमें कार्तिक के पोस्ट पर कैप्शन और लाइक शामिल हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अफवाहों पर टिप्पणी नहीं की है, जिससे उनके फैंस सस्पेंस में हैं। इसी बीच अफवाहों के दौर में एक सवाल बना हुआ है कि क्या काशिका कपूर ने ही कार्तिक का दिल जीता है या यह बॉलीवुड का एक और रहस्य है? यह तो समय ही बताएगा!