India News (इंडिया न्यूज़), Bipasha Basu Ramp Walk: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा अपनी बेटी देवी (Devi) के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारती है। बता दें कि हाल ही में मां-बेटी की ये जोड़ी दिल्ली पहुंची, जहां बिपाशा ने फैशन शो में रैंप वॉक किया। बिपाशा मां बनने के बाद पहली बार रैंप वॉक करती नजर आई। इस दौरान की सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहें हैं। फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं।

मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने किया रैंप वॉक

आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्ट्रेसज में से एक हैं, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। बीते साल नवंबर में उन्होंने बेटी देवी को जन्म दिया था, जो अब पूरे 11 महीने की हो चुकी हैं। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है, लेकिन अब वो पहली बार रैंप वॉक करती नजर आई। लैक्मे फैशन वीक में रविवार, 16 अक्टूबर को बिपाशा बसु ने कैटवॉक की।

रेड गाउन में आईं नजर

इस मौके पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु रेड कलर के फ्लोई गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई। बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस फैशन शो के दो वीडियो शेयर किए हैं। इन दोनों वीडियो को शेयर करने के साथ बिपाशा बसु ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “जिंदगी के हर पड़ाव पर खुद से प्यार करें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।”

इस पोस्ट पर बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने कमेंट कर लिखा, ‘मैं इस आत्मविश्वास से बहुत प्यार करता हूं।’

लोगों ने बिपाशा बसु को किया ट्रोल

एक्ट्रेस बिपाशा बसु को रैंप वॉक के लिए जहां कई लोगों ने खूब पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। बिपाशा बसु के वजन को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें रैंप पर न चलने की सलाह तक दी। तो वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जो उनका बचाव करने के लिए आगे आए और जैसी वो दिखती थीं, उसके लिए उनकी सराहना भी की।

एक साल की होने वाली है बिपाशा की लाडली

बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के 6 साल बाद पिछले साल यानी 12 नवंबर 2022 को देवी का स्वागत किया। अगले महीने ये कपल अपनी लाडली बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।

 

Read Also: Tiger 3: Katrina Kaif के टॉवल फाइटिंग सीन ने मचाया धमाल, स्टंट देख अटका फैंस का दिल (indianews.in)