India News (इंडिया न्यूज़), Bollywood Actresses Career Down After Motherhood, दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ज्यादा तभी चर्चा में रहती हैं, जब वो फिल्मों में दिखाई देती हैं। फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद एक्ट्रेसेस की चर्चा कम हो जाती है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही है, जिनको मां बनने के बाद कम फिल्में मिलने लगी या उन्होंने खुद कम फिल्मों में काम किया। इन फेमस एक्ट्रेसेस ने बच्चों के खातिर कम फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, सोनम कपूर करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। तो यहां देखिए ये लिस्ट, जिसमें कई ऐसे नाम है, जो आपको हैरान कर देंगे।

मां बनने के बाद धीमा पड़ा इन एक्ट्रेसेस का करियर

सोनम कपूर

मां बनने के बाद सोनम कपूर का बॉलीवुड करियर एकदम ठप्प पड़ गया है। लेकिन अभी हाल ही में खबर आई थी सोनम कपूर एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा करियर भी मां बनने के बाद धीमा पड़ गया है। इसके पीछे की वजह मालती मैरी की केयर करना रहा है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी चर्चा में हैं।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने मां बनने के बाद अपने बच्चे की केयर करने के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। दीया मिर्जा काफी लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अब अपनी बेटी देवी को टाइम दे रही हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट से शादी और मां बनने को लेकर काफी सवाल किए गए। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा लड़कों से क्यों नहीं पूछा जाता वो पिक ऐसे फैसले क्यों ले रहे हैं। आलिया के मां बनने के बाद माना जा रहा था कि उनका करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

करीना कपूर

करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं। करीना कपूर का करियर भी मां बनने बाद धीमा पड़ गया है, लेकिन इसकी वजह उनका फिल्मों का सलेक्शन हैं। करीना कपूर लास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थी। करीना कपूर के बड़े बेटे का नाम तैमूर है, तो वही उनके छोटे बेटे का नाम जेह है।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने शादी के बाद से एक्टिंग से दूरी बना ली थी। शादी के बाद ट्विंकल खन्ना अपने परिवार का ध्यान रखने में लग गई। ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं।

श्रिया सरन

एक्ट्रेस श्रिया सरन मां बनने के बाद काफी कम फिल्मों में नजर आई है। श्रिया सरन ने फिल्मों में इसलिए कम काम किया क्योंकि उनको अपनी बेटी देखभाल करनी थी।