India News (इंडिया न्यूज़), Don 3 दिल्ली: बॉलीवुड की किंग खान इन दिनों अपने फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म एक के बाद एक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। 300 करोड़ में बनी हुई फिल्म जवान ने महज 9 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्टर की एक्टिंग हो या फिर डायरेक्टर्स का डायरेक्शन सब कुछ दर्शकों का दिल जीत रहा है। जवान देखने के बाद फैंस खुशी से घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वही शाहरुख को लेकर डांन 3 की चर्चाएं शुरू हो गई है। दरअसल इतने दिनों से शाहरुख को जवान के लुक में देखा जा रहा था। लेकिन बीते कई दिनों से शाहरुख अपने नए लुक में नजर आ रहे हैं। उनका यह नया हेयर स्टाइल उनके फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है।

शाहरुख का नया लुक

जवान की सक्सेस के बाद फिल्म के मार्क्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। जहां पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। जिस दौरान शाहरुख खान के नए अवतार ने हर किसी का दिल जीता हुआ है। कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरूख ने ब्लैक एंड व्हाइट कोट पैंट में अपने बालों को ढेर सारे पार्टीशन में डिवाइड कर रखा था। एक्टर के शानदार लुक की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही है।

डॉन 3

सोशल मीडिया पर जैसे ही शाहरुख खान की इस नए लुक की तस्वीर वायरल हुई, उसके साथ ही फिल्म डॉन 3 को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई। एक्टर के इस नए अवतार को देखने के बाद उनके फैंस ने उम्मीद लगाना शुरू कर दिया कि जल्द ही शाहरुख डॅान 3 की शूटिंग करने वाले हैं। शाहरुख की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा- देखो अब डॅान आ गया है। वही एक युर्ज ने कमेंट किया इनका अब डॅान 3 करने का इरादा है। एक ने कहा यह तो डॉन का लुक है। साथ ही बता दे कि फरहान अख्तर ने डॅान 3 का ऐलान कर दिया है। इस बार शाहरुख की जगह फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।

 

ये भी पढ़े –