India News (इंडिया न्यूज), Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2025 Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 13 मई को हुई थी। इसे फ्रांस में किया जा रहा है। इस इवेंट को लेकर सेलेब्रिटीज का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। इसमें बॉलीवुड-हॉलीवुड और दूसरी फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। यहां सबकी नजरों को बेसब्री से कभी मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन को ही देखने को बेताब थीं। हालांकि लोगों को ज्यादा इतंजार के बाद खूब मीठा फल मिला है। सबसे पहले ऐश्वर्या राय ने साड़ी के साथ पूरे भारतीय नारी बनकर कान्स में शानदार एंट्री की जिससे फैंस निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।
दूसरे लुक ने लूटी लाइमलाइट
फ्रांस में आयोजित इस इवेंट में ऐश्वर्या ने भारतीय संस्कृति को बखूबी दिखाया है। हालांकि उनकी इस खूबसूरत ड्रेस में ये चीज साफ झलक रही है। यदि हम एक्ट्रेस के सेकंड लुक को देखें तो उन्होंने ब्लैक शिमरी बॉडीकॉन गाउन पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने अपने सिर पर एक केप भी लगाया हुआ है, इसमें उन्हें एक रॉयल लुक मिला है। लेकिन एक्ट्रेस के इस लुक में पूरे लुक में से लोगों का ध्यान उनके केप पर गया, तो लोग उसे देखते ही रह गए।
ड्रेस पर लिखा है श्रीमद्भगवद गीता का श्लोक
दरअसल, ऐश्वर्या ने कान में मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता की ड्रेस पहनी थी। हाल ही में डिजाइनर ने ऐश्वर्या की तस्वीरें शेयर कीं और उनकी ड्रेस की डिटेल्स के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने जो केप पहना है, उसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बनवाया गया है, जिस पर ब्रोकेड का काम किया गया है। इस केप की खासियत यह है कि इस पर श्रीमद्भगवद गीता का एक संस्कृत श्लोक लिखा हुआ है, जो है- || कर्मण्येवाधिकारस्ते फलेषु कदाचन। मा कर्मफलाहेतुर्भूरं ते संगोष्ठावकरमणि ||
किसने डिज़ाइन की ऐसी ड्रेस?
हर बार की तरह इस बार भी कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता का कस्टम कॉउचर पहन अपना सबसे अलग हो खास अंदाज लोगों को दिखाया। जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या ने अपने इस खास लुक को ‘हेइरेस ऑफ क्लैम’ की थीम पर रखा था। यदि हम बनारस से फ्रांस कितनी दूर है इस बारे में आपको बताएं तो इसकी दुरी 7,216 किलोमीटर मापी गई है। ऐश्वर्या के ब्रोकेड केप ने लोगों का ध्यान खींचा था इसके ब्रोकेड पर सोने या चांदी के धागों से बहुत खूबसूरत डिज़ाइन बनाया गया है। इस इवेंट में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी उनके साथ नजर आईं। इससे पहले एक्ट्रेस ने आइवरी कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिंदूर भी लगाया था।