India News (इंडिया न्यूज़), Akshay Kumar, Anupam Kher and Riteish Deshmukh on Chandrayaan 3, मुंबई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया। इस मिशन को लेकर इसरो के साथ-साथ पूरा देश जश्न मना रहा है। वही, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर बॉलीवुड सितारे भी उत्साहित नजर आ रहें हैं। इस दौरान कई सेलेब्स ने ट्वीट कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को बधाई दी है। बॉलीवुड के अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनुपम खेर (Anupam Kher) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी ट्वीट कर चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए इसरो को बधाई दी है।
अक्षय कुमार ने दी ISRO को दी शुभकामनाएं
आपको बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार ने इसरो को चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, साल 2019 के अपने ट्वीट को दोबारा शेयर करते हुए अक्षय ने ट्वीट कर लिखा, “दोबारा आगे बढ़ने का समय आ गया है। चंद्रयान-3 के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। देश के करोड़ों दिल आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहें हैं।”
अनुपम खेर ने लॉन्चिंग की खुशी में दी बधाई
इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की खुशी में ट्वीट कर लिखा, “भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए ढेरों शुभकामनाएं। झंडा ऊंचा रहे हमारा।”
इसके साथ अनुपम खेर ने ISRO को टैग कर एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जय हिंद’।
रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर लिखी ये बात
इसके अलावा एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर इसरो को शेयर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी इसरो की कैप पहने एक फोटो शेयर की। इसके उन्होंने लिखा, “चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए मैं उत्साहित हूं। हमारे देश के गौरव इसरो को शुभकामनाएं। दुआ करता हूं कि आपको सफलता हासिल हो। जय हिन्द।”