India News (इंडिया न्यूज़), Akshay Kumar Birthday: आज बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और उनके फैंस के लिए बेहद खास दिन है। क्योंकि आज खिलाड़ी कुमार का जन्मदिन है। पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस अवसर का लाभ उठाते हुए जानें कि अभिनेता का असली नाम क्या है और उसने कितनी पढ़ाई की है।
अक्षय कुमार का असली नाम क्या है?
अक्षय कुमार के बहुत कम फैंस जानते हैं कि उनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के बाद ही उन्होंने अपना नाम राजीव हरिओम भाटिया से बदलकर अक्षय कुमार रख लिया था। एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन एक दिन मैं कोर्ट गया और अपना नाम बदल लिया।
अक्षय कुमार पारिवारिक बैकग्राउंड
अक्षय कुमार के पिता का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ था और उनका नाम हरिओम भाटिया था। उनकी माता का नाम अरुणा भाटिया था। अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया है। अक्षय कुमार की शादी 2001 में राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई थी। अक्षय कुमार की एक बेटी नितारा और एक बेटा आरव है।
अक्षय कुमार ने कहां तक पढ़ाई की?
अक्षय कुमार की शिक्षा में स्कूल और कॉलेज की शिक्षा के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल है। दरअसल, वह ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट में भी प्रशिक्षित हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल से पूरी की इसके बाद उन्होंने मुंबई के गुरु खालसा कॉलेज से पढ़ाई की लेकिन उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। उन्हें ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट मिला फिर वह थाईलैंड चले गए वहां उन्होंने मार्शल आर्ट का अध्ययन किया फिर वह भारत वापिस आ गए।
ये भी पढ़ें- Akshay ने अपने बर्थडे पर की Welcome 3 की अनाउंसमेंट, अगले साल क्रिसमस पर रिलीज़ होगी फिल्म