इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai) :
बी टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बेबीमून को एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि दोनों इटली में हैं और अपने वेकेशन को एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि अब आलिया ने यहां से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति रणबीर की एक झलक दिख रही है। यह एक रील है, जिसमें रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सॉन्ग ‘देवा देवा’ पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
आलिया भट्ट ने इटली की खूबसूरत लोकेशन पर एक रील बनाई
alia bhatt post
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया को पिछले हफ्ते एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वे दोनों बेबीमून वेकेशन पर जा रहे थे। वहीं उस वक्त वेकेशन के लोकेशन का खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन बाद में पता चला की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इटली में बेबीमून वेकेशन पर गए थे. अब आलिया ने इटली की खूबसूरत लोकेशन पर एक रील बनाई है और इसे फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो की शुरूआत नीले आसमान और सफेद बादलों के खूबसूरत नजारों से होती है। इसके बाद रणबीर एक दीवार पर बैठे हुए दिखाई देते हैं।
ऐसा है रणबीर कपूर का लुक
ranbir kapoor
बता दें कि वीडियो में रणबीर कपूर एक बैगी नीली शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे उन्होंने नीले रंग की डेनिम के साथ स्टाइल किया हुआ है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए धूप वाला एक चश्मा भी पहने हुए हैं। अपने बिखरे बालों के साथ वह सहज रूप से हैंडसम लग रहे हैं. जैसे ही आलिया कैमरा उनके पास जाती है, रणबीर को एक लंबी मुस्कान और ‘ब्रह्मास्त्र’ सॉन्ग ह्यदेवा देवाह्ण पर झूमते हुए देखा जा सकता है।
आलिया भट्ट ने दिया ये कैप्शन
आलिया भट्ट ने इस रील को शेयर करते हुए लिखा रणबीर को अपनी जिंदगी की रोशनी बताया है। उन्होंने फायर वाले इमोजी के साथ इसके कैप्शन में ‘द लाइट आॅफ माय लाइफ’ लिखा है। आलिया की इस पोस्ट पर उनकी ननद यानी रिद्धिमा कपूर साहनी ने दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं. इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त और फैंस भी दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्द पैरेंट बनने वाले हैं। इसके बाद रणबीर ने भी पिता बनने की एक्साइटमेंट को भी जाहिर किया था। बात करे वर्कफ्रंट की, तो आलिया और रणबीर पहली बार साथ में ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : राजू श्रीवास्तव के भतीजे ने दिया उनका हेल्थ अपडेट, कहा- उन्हें लेकर प्लीज कोई अफवाह ना फैलाएं