India News (इंडिया न्यूज), Allu Arjun Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग और अनोखे डांस स्टाइल से खास पहचान बनाई है। डायरेक्टर सुकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ के बाद वे पैन इंडिया स्टार बन गए हैं और उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। अल्लू अर्जुन जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में लगातार सुर्खियों में रहे हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से लोगों के लिए कौतूहल का विषय रही है। अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की और अब वे एक जिम्मेदार पति और पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

जब अल्लू अर्जुन का टूटा था दिल

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब एक एक्ट्रेस की वजह से उनका दिल टूट गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन का नाम एक्ट्रेस नेहा शर्मा से जुड़ा था। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि शादी की बात भी होने लगी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कहा जाता है कि नेहा की जिंदगी में एक्टर राम चरण की एंट्री के बाद अल्लू अर्जुन के साथ उनके रिश्ते में दरार आ गई थी।

इस ताकतवर देश में बजा द्रौपदी मुर्मू का डंका,मिला ऐसा सम्मान, जलवा देख दंग रह गए पाकिस्तानी

फैली थी शादी की खबर

नेहा और राम चरण के बीच नजदीकियों की खबरें फिल्म ‘चिरुथा’ के समय से सामने आने लगी थीं, जिससे नेहा ने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। कुछ अफवाहों में यह भी कहा गया कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली और हनीमून पर भी गए, हालांकि राम चरण ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया। इस पूरे मामले में अल्लू अर्जुन और राम चरण के बीच कहासुनी की भी बात सामने आई थी। हालांकि इन बातों पर कभी किसी ने खुलकर टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह घटना अल्लू अर्जुन की जिंदगी का मशहूर और इमोशनल किस्सा बन गई।

डायबिटीज के मरीजों के लिए तो बिना दवा की घुट्टी है ये देसी चटनी, आज से ही डाइट में करके देखें एड बैलेंस होता नजर आएगा हाई से हाई शुगर