India News (इंडिया न्यूज), Pushpa 2 Box Office Collection Day 8: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई की है और कमाई का सिलसिला आज भी जारी है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पुष्पा-2 (5 दिसंबर, 2024) को रिलीज हुई थी। फिल्म ने एक के बाद एक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े चेहरों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब कुछ ही फिल्में बची हैं, जिनके रिकॉर्ड पुष्पा 2 आने वाले दिनों में तोड़ सकती है। आज हम इस स्टोरी में इस बात की चर्चा करेंगे कि, इस फिल्म ने पिछले 7 दिनों में कितनी कमाई की है और आज कितनी कमाई कर रही है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के 8वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मामले में फिल्म ने रिकॉर्ड भी बना लिया है। इससे पहले सबसे तेजी से 700 करोड़ पार करने वाली फिल्में RRR और KGF 2 थीं, जिन्होंने रिलीज के 17वें दिन 700 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। अब पुष्पा 2 ने महज 8 दिन यानी आधे दिन में ही यह आंकड़ा पार कर लिया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 करीब 500 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 2021 की सुपरहिट फिल्म पुष्पा का सीक्वल है।

देहरादून, जम्मू, पटना और पणजी में आयोजित हुआ महाकुंभ 2025 रोड शो, योगी के मंत्रियों ने लोगों को दिया संगम स्थान का निमंत्रण

एक-एक दिन की कमाई यहां देखें

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया है और आज 10:45 बजे तक कितना टोटल कलेक्शन हो चुका है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म ने पेड प्रिव्यू से यानी रिलीज से एक दिन पहले 4 दिसंबर को 10.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

दिन कलेक्शन (रुपये करोड़ में)
पहला दिन 164.25
दूसरा दिन 93.8
तीसरा दिन 119.25
चौथा दिन 141.05
पांचवां दिन 64.45
छठवां दिन 51.55
सातवां दिन 43.35
आठवां दिन 37.40
टोटल 725.75

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों ने एक सुर में उठाई आवाज, क्या इस बिल को पास करा पाएगी PM Modi की सरकार?