India News (इंडिया न्यूज), Pushpa 2: ‘पुष्पा 2 द रुल’ इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रही है, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन होगए हैं, और इन 12 दिनों में पुष्पा 2 ने बवाल मचा दिया है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है और कई बड़ी फिल्मों के भारी रिकॉर्ड भी ब्रेक किए हैं। हालांकि हिंदी भाषा में कमाई के मामले में पुष्पा 2 एक चीज में पीछे रह गई है।
पठान से पीछे रही पुष्पा
सकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी भाषा में कमाई की बात करें तो पुष्पा 2 ने 12 दिनों में 572.6 करोड़ की कमाई की है। पुष्पा 2 ने 12वें दिन 20.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने स्त्री 2, बाहुबली 2 और सुल्तान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। स्त्री 2 ने 12वें दिन 18.5 करोड़, बाहुबली 2 ने 15.75 करोड़ और सुल्तान ने 15.18 करोड़ की कमाई की। तीन फिल्मों को पीछे छोड़ने के बावजूद पुष्पा 2 शाहरुख खान की पठान से पीछे रह गई है। शाहरुख खान की पठान ने 12वें दिन 27.5 करोड़ की कमाई की। पुष्पा 2 और पठान के बीच 7 करोड़ का अंतर है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म को सुकुमार ने बनाया है। अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट को फैंस ने खूब पसंद किया था और अब दूसरे पार्ट पर भी फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन लाल चंदन की तस्करी करते हैं। फिल्म की कहानी में एक राजनीतिक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।