India News (इंडिया न्यूज), Allu Arjun Released: शुक्रवार की रात जेल में बिताने के बाद साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार की सुबह अपने घर पहुंचे। अपने पति को 20 घंटे बाद घर पहुंचा देख अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी रो पड़ीं। उन्होंने एक्टर को देखते ही गले लगा लिया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इमोशनल हुईं पत्नी

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। एक महिला की मौत के मामले में वे पूरी रात जेल में रहे। उनके रिहा होने की खबर मिलते ही स्नेहा घर पर उनका इंतजार कर रही थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी नजर आए। जैसे ही अर्जुन उनके पास आए स्नेहा ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। पति से मिलकर वे भावुक भी हो गईं।

मां ने बुरी नजर से बचाया

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा होकर घर पहुंचे। यहां आते ही उनकी मां ने उन पर लगी बुरी नजर को दूर भगाया। परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंचे। सभी ने गले मिलकर अभिनेता का स्वागत किया।

Allu Arjun को जेल में मिला VIP ट्रीटमेंट? गिरफ्तारी के बाद कैसे काटी रात, सामने आया अंदर का सच

अल्लू अर्जुन ने मीडिया से की बात

जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन का घर आकर मीडिया से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बातचीत में अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए वह माफी मांगते हैं। इसके अलावा वह महिला के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।

जेल से छूटते ही सामने आया Allu Arjun का पहला बयान, बोले- ‘मैं कानून का सम्मान करता हूं, सहयोग करूंगा और…?’