India News (इंडिया न्यूज),  Amitabh Bachchan-Rekha Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में कई प्रेम कहानियां अधूरी रह गईं, लेकिन उनकी चर्चा कभी खत्म नहीं हुई। ऐसी ही एक प्रेम कहानी है अमिताभ बच्चन और रेखा की। दोनों के रिश्ते की अफवाहें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन रेखा ने कई बार अपने इशारों में इस प्यार की झलक दिखाई। खासकर 22 जनवरी 1980 की रात को जो हुआ, उसने इस प्रेम कहानी को और भी रहस्यमयी बना दिया।

ऋषि-नीतू की शादी का वो राज…

22 जनवरी 1980 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी थी। यह शादी उस वक्त की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस ग्रैंड इवेंट में असली लाइमलाइट ले गईं रेखा। वह जिस अंदाज में शादी में पहुंचीं, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। रेखा उस रात मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने नज़र आईं। उनका यह रूप देखकर हर किसी के मन में यही सवाल उठने लगा कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? और अगर हां, तो किससे? उन दिनों अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं, इसलिए कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने चोरी-छुपे शादी कर ली है।

‘Welcome to Mars’ एलन मस्क ने दिखाया मंगल ग्रह का अद्भुत नजारा, पोस्ट पर आ गई व्यूज की बाढ़

रेखा ने तोड़ी थी चुप्पी

हालांकि, बाद में रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘उस शाम वह शूटिंग सेट से सीधे इवेंट में आई थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र उनके किरदार का हिस्सा थे और वह इसे हटाना भूल गई थीं। लेकिन लोगों को यह जवाब अधूरा लगा, क्योंकि सिंदूर भारतीय परंपरा में शादीशुदा महिलाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस घटना के बाद कई मैगजीन और अखबारों में रेखा की तस्वीरें छपीं, और बॉलीवुड गलियारों में यह सवाल उठने लगा कि क्या रेखा और अमिताभ ने चुपचाप शादी कर ली है? हालांकि, इस सवाल का कोई ठोस जवाब कभी नहीं मिला।

आज भी है एक राज

अमिताभ बच्चन ने कभी इस विषय पर कोई बयान नहीं दिया। वहीं, जया बच्चन और रेखा के बीच तनाव की खबरें भी कई बार सामने आईं, लेकिन सच क्या है, यह सिर्फ वही जानते हैं जो इस कहानी के असली किरदार हैं। आज भी जब अमिताभ और रेखा का नाम एक साथ लिया जाता है, तो 22 जनवरी 1980 की उस रात का जिक्र जरूर होता है। लेकिन क्या सच में उस रात कोई राज छिपा था या यह महज एक अफवाह थी? यह सवाल अब भी अनसुलझा है।

कैसे होते है दिन के समय जन्म लेने वाले बच्चे? बड़े होकर ऐसा होता है इनका भविष्य!