India News (इंडिया न्यूज़), Anil Kapoor and Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे वायु आहूजा (Vayu Ahuja) का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोनम कपूर ने सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वायु के पहले जन्मदिन पर आहूजा और कपूर दोनों परिवार एक साथ नजर आए। उनके वहीं अब अनिल कपूर ने अपने नाती और बेटी सोनम की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ दिल छू लेने वाले मैसेज भी लिखा है।

अनिल कपूर ने बेटी सोनम और नाती वायु की प्यारी फोटो की शेयर

आपको बता दें कि एक्टर अनिल कपूर बीते साल नाना बने थे। नाना बनने के बाद वो काफी खुश है। इसी बीच 25 अगस्त को अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी सोनम कपूर और नाती वायु आहूजा नजर आ रहें हैं। इस फोटो में सोनम ने वायु को गोद में लिए हुआ है। फोटो के साथ अनिल कपूर ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, “मैं अपनी बच्ची को अपने बच्चे को गोद में लिए हुए देखकर कभी नहीं ऊब सकता, सोनम कपूर।”

सोनम कपूर ने यूं मनाया बेटे का जन्मदिन

बता दें कि सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से इंडिया में ही रह रही है। ऐसे में उन्होंने अपने लाडले वायु का पहला जन्मदिन भी यहीं मनाया। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के जन्मदिन पर घर में एक खास पूजा रखी, जिसका हिस्सा उनके ससुराल वाले और मायके वाले रहे। इसी के साथ उन्होंने फैमिली लंच भी किया।

सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म ‘ब्लाइंड’ जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई है, जो देख नहीं सकती। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही ‘वीरे दी वेडिंग 2’ में नजर आएंगी।

 

Read Also: लाल जोड़े में दुल्हन के लिबास में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, लोगों ने कहा- ‘वाह! बहुत खूबसूरत लग रही’ (indianews.in)