India News (इंडिया न्यूज़), Anil Kapoor’s Film Animal Poster Out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से रणबीर कपूर का पोस्टर बीते दिनों सामने आया था। अब फिल्म ‘एनिमल’ से अनिल कपूर (Anil Kapoor) का पोस्टर रिलीज किया गया है। अनिल कपूर ने अपना पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनिल कपूर का पोस्टर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इसके साथ ही लिखा दिलचस्प कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अनिल कपूर ने शेयर किया पोस्टर
आपको बता दें कि अनिल कपूर ने गुरुवार, 21 सितंबप को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ से अपना पोस्टर शेयर किया है। फिल्म ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का जो पोस्टर सामने आया है, उसमें वो काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, “एनिमल का बाप… बलबीर सिंह!” अनिल कपूर के पोस्टर को फैंस खूब पसंद कर रहें हैं।
इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर
फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर रणबीर कपूर के जन्मदिन यानी 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी को लेकर बताया जा रहा है कि ये कहानी एक गैंगस्टर फैमिली की है। जिसमें अनिल कपूर पिता हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और शक्ति कपूर भी नजर आएंगे।
Anil Kapoor Poster
अनिल कपूर के नाम और आवाज का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
इसके साथ ही बता दें कि अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। अनिल कपूर ने कोर्ट से मांग की थी कि उनकी आवाज या किसी भी पॉपुलर किरदार का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाएं। अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘लखन’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नायक’ जैसे किरदारों का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दी है। वहीं अब लोग ‘झक्कास’ जैसे फ्रेज भी नहीं बोल पाएंगे।