India News (इंडिया न्यूज),  Ankit Tiwari Birthday: बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार अंकित तिवारी का आज जन्मदिन है। अपनी सुरीली आवाज और दिल छू लेने वाले गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाले अंकित 6 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘आशिकी 2’ के सुपरहिट गाने ‘सुन रहा है न तू’ से रातोंरात मशहूर हुए अंकित ने कई हिट फिल्मों में संगीत दिया और गाने गाए। लेकिन सफलता की बुलंदियों को छूने के बाद उनका करियर एक विवाद के कारण अचानक थम सा गया।

कानपुर से बॉलीवुड तक का सफर

अंकित तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनका परिवार एक धार्मिक म्यूजिक ग्रुप ‘राजू सुमन एंड पार्टी’ चलाता है, जो भजन और भक्ति संगीत प्रस्तुत करता है। उनकी मां एक भजन गायिका हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर अंकित ने भी बचपन से ही संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाने का सपना देखा था। मेहनत और लगन से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘सुन रहा है न तू’ ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद ‘एक विलेन’ और ‘रॉय’ जैसी फिल्मों के रोमांटिक गानों ने उन्हें इंडस्ट्री का जाना-माना संगीतकार और गायक बना दिया।

‘ससुराल गेंदा फूल…’, दोस्त की हल्दी पर जमकर थिरकीं Katrina Kaif, देशी गाने पर गजब का डांस देख फैंस बोले- परफेक्ट बहू

एक आरोप जिसने बदल दी जिंदगी

अंकित के लिए साल 2014 किसी बुरे सपने से कम नहीं था। 9 मई 2014 को उनकी प्रेमिका ने उन पर रेप का गंभीर आरोप लगाया। इस मामले में तीन साल तक कानूनी लड़ाई चलती रही। हालांकि, सबूतों के अभाव में 2017 में अंकित और उनके भाई को बरी कर दिया गया। लेकिन इस विवाद ने उनकी छवि और करियर को गहरा झटका दिया।

एक विवाद से छिन गई शोहरत

आरोपों से बरी होने के बावजूद अंकित के करियर पर नकारात्मक असर पड़ा। जहां वह एक समय म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़े नाम बन चुके थे, वहीं अब वापसी की कोशिश में लगे हैं। उनकी शादी पल्लवी शुक्ला से हुई, जो उनकी दादी की पसंद थीं। अंकित तिवारी की कहानी एक ऐसे कलाकार की है, जिसने कड़ी मेहनत से शोहरत पाई, लेकिन एक विवाद ने उनका सुनहरा करियर प्रभावित कर दिया। अब देखना होगा कि वह संगीत की दुनिया में दोबारा अपनी मजबूत जगह बना पाते हैं या नहीं।

‘औरंगजेब अत्यंत क्रूर, हिंसक और …’, रामभद्राचार्य की बड़ी मांग; उसकी कब्र पर चले बुलडोजर