India News (इंडिया न्यूज),  Anurag Kashyap Brahmin Controversy: जबसे फिल्म ‘फुले’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है। फिल्म को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने भारी विरोध जताया है। पंडित समाज के लोगों ने फिल्म बनाने वाले पर ब्राह्मणों की छवि को संसार में खराब करने का आरोप मंढा था। जब विरोध ज्यादा होने लगा उसके बाद सेंसर बोर्ड इस फिल्म में कुछ सीन हटाने और बदलने के निर्देश दिए । जिसके बाद अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। पहले मनोज मुंतशिर और अब अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने अनुराग कश्यप के बयान पर उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया है।

एक्ट्रेस ने की आरोप दर्ज करने की अपील

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी के लिए सोमवार 21 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में गहना वशिष्ठ ने अनुराग कश्यप के बयानों की कड़ी निंदा की और उन्हें अपमानजनक बताया। उन्होंने उनके शब्दों के चयन पर सवाल उठाए और ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक रवैये के लिए फिल्म निर्माता की कड़ी आलोचना की। शिकायत में अभिनेत्री ने यह भी कहा है कि अगर इस तरह की टिप्पणी दूसरे समुदायों के लिए की जाती तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाता। इसके बाद गहना ने कहा, ‘अनुराग कश्यप ने जो बयान दिया है, वह बहुत ही घटिया है। अनुराग ब्राह्मणों के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप फिल्मों के लिए कोई बयान देंगे? क्या आप ब्राह्मणों के बारे में कुछ कहेंगे? अगर ऐसा बयान किसी और धर्म के लिए दिया होता तो अब तक फतवे जारी हो गए होते।’

‘अबे तू है कौन जो…’ पति जहीर को पागल सुनना सोनाक्षी को नहीं हुआ बर्दास्त, यूजर को लगाई लताड़

कहां दर्ज हुई शिकायत?

दिल्ली के जिला शाहदरा के आनंद विहार थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सचिन शर्मा नाम के युवक ने दर्ज कराई है। शिकायत पत्र में युवक ने लिखा, ‘मैं सोशल मीडिया के जरिए ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अनुराग कश्यप द्वारा दिए गए अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं। ब्राह्मण समुदाय ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा, धर्म को दिशा देने का काम किया है। इस तरह के बयानों से न केवल समाज की भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द को तोड़ने का प्रयास है। अनुरोध है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ उनके बयान के लिए एफआईआर दर्ज की जाए।

‘फुले’ को बैन करने की उठी मांग

ब्राह्मण रक्षा मंच के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनकी आलोचना कर रहे हैं। अनुराग कश्यप के बयान से नाराज अभिनेत्री पायल घोष ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि उन्हें बॉलीवुड से दूर रहना चाहिए, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है। अनुराग कश्यप के बयान का सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक जबरदस्त विरोध हो रहा है। ब्राह्मण रक्षा मंच ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने फिल्म पर ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया।

‘बॉलीवुड का मुझे अफॉर्ड करना बस का नहीं…’ कहने वाले महेश बाबू को क्यों भेजा ED ने नोटिस? पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन